उत्तर प्रदेश7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज अंबेडकरनगर दौरा है। 706 करोड़ रुपये से अधिक की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जलालपुर, आलापुर और टांडा को विकास की सौगात मिलेगी। रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र और चेक वितरित करेंगे।
➡लखनऊ : आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026 का आयोजन होगा। सुबह 10 बजे लोक भवन सभागार में कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। संतकबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार का वितरण किया जाएगा। हथकरघा और पावरलूम लाभार्थियों को चेक दिए जाएंगे। बुनकरों और कारीगरों का सम्मान होगा तथा खरीदारों और हथकरघा उत्पादकों के बीच एमओयू होंगे। हथकरघा क्षेत्र को नई सौगात मिलेगी।
➡दिल्ली : मॉडल टाउन में बारिश के कारण पुरानी बाउंड्री वॉल गिर गई। मलबे में 8-9 बाइकें दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। एक कार का शीशा भी टूट गया। घटना में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
➡अलीगढ़ : देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की बड़ी छापेमारी। चार होटलों पर एक साथ रेड की गई। रोरावर के होटल गैलेक्सी, होटल वेलकम, गभाना के महादेव होटल समेत एक अन्य होटल पर कार्रवाई हुई। होटल संचालकों सहित 15 युवकों को हिरासत में लिया गया। 6 से अधिक युवतियां भी पकड़ी गईं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। SP सिटी आदित्य बंसल ने जानकारी दी।
➡प्रयागराज : अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद का शव देर रात प्रयागराज पहुंचा। हटवा में शव रखा गया है। कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। झांसी में सड़क दुर्घटना में अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हुई थी।
➡लखनऊ : उमाशंकर सिंह का आज बलिया में अंतिम संस्कार होगा। मंत्री दिनेश सिंह और परिवार के लोग बलिया रवाना हो गए हैं। रसड़ा के खनवर गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
➡कानपुर : किदवई नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। 29 साल से फरार चल रहे वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा था। न्यायालय में पेश करने के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
➡झांसी : सड़क हादसे में मृत अबान अहमद और सोनू के शव प्रयागराज रवाना किए गए। खिल्ली गांव सड़क हादसे में दोनों की मौत हुई थी। एंबुलेंस से परिजन शव लेकर रवाना हुए। घायल तीन अन्य साथियों को भी प्रयागराज भेजा गया। सुरक्षा के लिए पुलिस की टीम तैनात रही।
➡आगरा : कमला नगर में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला। 6-7 कुत्तों के झुंड ने एक बंदर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाया। छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता है।
➡लखनऊ : चलती कार में आग लगने से एक युवक जिंदा जल गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसा बीकेटी इलाके में हुआ।
➡लखनऊ : केजीएमयू के जनरल सर्जरी विभाग के बेसमेंट में बिजली के बोर्ड में आग लग गई। फायर उपकरण की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग बुझने के बाद मरीजों को वार्ड में वापस भेज दिया गया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
➡हापुड़ : पिस्टल के बल पर छात्रा से चलती कार में दुष्कर्म का आरोप। विवि के लिए निकली छात्रा के साथ वारदात की गई। अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप है। आरोपी के डर से छात्रा ने बीटेक की पढ़ाई छोड़ दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सिंभावली थाना क्षेत्र का है।
➡देहरादून : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया। DM ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। दावों और आपत्तियों के लिए लगे शिविरों का अवलोकन किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
➡देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। दोपहर 12:30 बजे सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक करेंगे। 2:10 बजे सीएम कैंप कार्यालय और शाम 5 बजे मुख्य सेवक सदन में कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में शिरकत करेंगे। शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री आवास सभागार में कार्यक्रम के बाद राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे।
➡बलिया : बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। नगरा के खनवर गांव में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। आज बयासी घाट पर अंतिम संस्कार होगा। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद हैं।
➡प्रयागराज : आजम खान के फर्जी पैनकार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज विक्रम डी. चौहान ने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया। मामला चीफ जस्टिस के पास भेजा गया है। नई बेंच बनने के बाद सुनवाई होगी।
➡रायबरेली : ट्रेन की बोगी में खून से लथपथ युवती मिली। युवती 4 अगस्त से लापता बताई जा रही थी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें हैं। रेलवे स्टेशन की बोगी में घायल अवस्था में मिली।
➡रुद्रप्रयाग : NH-107 पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया। जेसीबी मशीनों से मलबा हटाकर मार्ग बहाल कराया गया। जिलाधिकारी ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों और NHAI को आवश्यक निर्देश दिए।
➡रायबरेली : मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच में जुटी है। मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।
➡देहरादून : आपदा प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त स्थलों के पुनर्स्थापन और सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य जारी है। जिला प्रशासन युद्धस्तर पर राहत और बहाली कार्य कर रहा है।
➡बरेली : नशे की हालत में तीन युवक मिले। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। अत्यधिक नशीली गोलियां खाने की आशंका जताई जा रही है। मामला बहेड़ी थाना क्षेत्र का है.

More Stories
उत्तर प्रदेश7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
नई दिल्ली7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*