August 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उत्तर प्रदेश7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें...................

उत्तर प्रदेश7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….

उत्तर प्रदेश7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….

➡लखनऊ, सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर किया पोस्ट, आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर विशेष कार्यक्रम-CM, लखनऊ में बुनकरों को मिलेगा सम्मान- सीएम योगी, उत्कृष्ट बुनकरों को मिलेगा पुरस्कार- सीएम योगी, ‘संत कबीर राज्य स्तरीय हथकरघा पुरस्कार मिलेगा’, योजनाओं के लाभार्थियों को बांटे जाएंगे चेक- सीएम, ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण को सरकार प्रतिबद्ध’

➡लखनऊ, CRPF के जवान की मौत का मामला, परिजनों ने बुद्धेश्वर चौराहे पर बॉडी को रोका, रोड जाम कर पुलिस के खिलाफ नारे लगाए, मणिपुर में तैनात CRPF के जवान की मौत, संदिग्ध हालत में गोली लगने से हुई थी मौत, मौत के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंची बॉडी, परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की, पुलिस ने समझाकर परिजनों को हटाया

➡सहारनपुर, कांवड़ यात्रा के स्वागत में सजा यूपी गेट, सुरक्षा के अभेद्य घेरे में कांवड़ मार्ग, पुलिस का भव्य,हाईटेक सुरक्षा इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती

➡लखनऊ, आशियाना के सालेह नगर में मिली लाश, चौराहे पर कार में मिला युवक का शव, शव की शिनाख्त में जुटी आशियाना पुलिस, दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी

➡आजमगढ़, राजभर बस्ती में आग लगने से हादसा, आग से पूरा कच्चा मकान जलकर राख, चपेट में आने से एक गाय की जलकर मौत, आग से परिवार को लाखों का नुकसान, लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की, देवगांव थाना क्षेत्र की खनियरा की घटना

➡लखनऊ, पारा में घर में घुसकर छात्रा की हत्या मामला, दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला आया सामने, छात्रा का क्लासमेट देवांश पाठक गिरफ्तार, मामले में पॉक्सो और रेप की धारा बढ़ाई गई, अन्य लड़कों से बात करने से नाराज था देवांश, घर में घुसकर चाकू से गला रेतकर हत्या की

➡गोरखपुर, खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिलावट के शक में गोदाम पर छापेमारी, 477 किलो काली मिर्च को किया सील, जब्त काली मिर्च की कीमत 3 लाख रुपये, बिना लाइसेंस के संचालित गोदाम पर छापा, मिर्च की जांच के लिए नमूना भेजा गया, तिवारीपुर क्षेत्र में स्थित गोदाम पर छापेमारी

➡लखनऊ, आशियाना के सालेह नगर में मिली लाश, चौराहे पर कार में मिला युवक का शव, शव की शिनाख्त में जुटी आशियाना पुलिस, दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी

➡उन्नाव, असलहों के बल पर डकैती की वारदात से हड़कंप, किन्नर को बंधक बनाकर डकैतों ने की लूटपाट, जेवर,3 फोन,करीब 10 लाख कैश चोरी होने का आरोप, एक बाइक, सीसीटीवी DVR चोरी का भी आरोप, करीब 15 लाख रुपये की डकैती से क्षेत्र में हड़कंप, किन्नर की बेरहमी से पिटाई करने का भी आरोप, घायल किन्नर वैशाली का अस्पताल में इलाज जारी, एसपी, सीओ सिटी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंची, सीसीटीवी, अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी, गंगाघाट थाना के डकारी की सनसनीखेज वारदात

➡संभल, संभल के जिला प्रोबेशन अधिकारी पर कार्रवाई, डीपीओ चंद्रभूषण सिंह लखनऊ निदेशालय से संबद्ध, वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद कार्रवाई, जेम पोर्टल पर क्रय-विक्रय में गड़बड़ी का आरोप, चंद्रभूषण सिंह को लखनऊ अटैच किया गया

➡अयोध्या, चन्द्रभानु पासवान ने सीएम योगी से की मुलाकात, मिल्कीपुर विधानसभा से MLA हैं चन्द्रभानु पासवान, लखनऊ में सपरिवार सीएम योगी से की मुलाकात

➡मेरठ, पाकिस्तानी महिला को जमानत मिली, 35 साल से भारत में रह रही है महिला, इलाहाबाद HC से सबा मसूद को जमानत, फर्जी दस्तावेज, वोटर ID मामले में जमानत, शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिये थे सबूत, सबा को ISI एजेंट की बेटी बताया गया था, ब्रांसबैंड कारोबारी की पत्नी है सबा मसूद

➡गाजियाबाद, वैशाली सेक्टर 5 में फ्लैट में लगी आग, बंद फ्लैट में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल ने मौके पर पहुंच बुझाई आग

➡दिल्ली, राहुल गांधी के आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई, साधु-संतों ने प्रदर्शन का किया है एलान, राहुल के आवास पर अतिरिक्त फोर्स तैनात

➡अयोध्या, राम मंदिर रोड नेटवर्क का होगा विस्तार, दर्शन नगर से भरतकुंड तक बनेगा भरतपथ, 13 किलोमीटर लंबा फोरलेन मार्ग प्रस्तावित, लोक निर्माण विभाग ने भेजा शासन को प्रस्ताव, करीब 900 करोड़ रुपये की आएगी लागत, हनुमत नगर होते हुए भरतकुंड तक जाएगा मार्ग, भरतपथ सीधे प्रयागराज हाईवे से जुड़ेगा

➡ललितपुर, मां-बेटी के साथ मारपीट, डकैती का मामला, आधा दर्जन नामजद आरोपियों पर FIR दर्ज, डकैती का मुकदमा,शांति भंग में चालान, पुलिस पर हल्की कार्रवाई करने का आरोप, वृद्ध महिला के शरीर पर 32 चोटों के निशान, गम्भीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती, थाना जखौरा क्षेत्र के घिसौली का मामला

➡नोएडा, महिला की निशानदेही पर गांजा बरामद, 23.4 किलो गांजा बरामद किया गया, पुलिस ने महिला को रिमांड पर लिया, खंडहरनुमा बिल्डिंग से गांजा बरामद किया, करीब 3.5 लाख रुपये का गांजा मिला, महिला के 2 साथी पहले ही गिरफ्तार, नोएडा फेस-1 पुलिस ने बरामद किया

➡वाराणसी, वाराणसी में बीजेपी पार्षद का रील वायरल, महिला मित्र के साथ मनोज यादव का रील, बाइक पर फिल्मी गीत के साथ रील वायरल, नगर निगम के मनोनीत पार्षद हैं मनोज यादव

———————————————————————————–