अलीगढ़06दिसम्बर24*बाबा साहब अंबेडकर के महानिर्वाण दिवस पर कचहरी में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया।
अलीगढ़ से शिवानी जैन की रिपोर्ट यूपीआजतक
बाबा साहब अंबेडकर के महानिर्वाण दिवस पर कचहरी में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिवानी जैन एडवोकेट ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जन्म एक दलित परिवार में हुआ था। उन्हें बचपन से ही जातिवाद और सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से ही अपने जीवन को बदलने का संकल्प लिया और कड़ी मेहनत से उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने कानून, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान जैसे विषयों में गहन अध्ययन किया। कमल भट्ट एडवोकेट, आदि ने डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया ।
बाबा साहब को नमन
भीमराव अंबेडकर, नाम अमर रहेगा,
समाज सुधारक, देश का सार रहेगा।
संविधान निर्माता, बने थे नायक,
दलितों के मसीहा, थे उनके आकाश।
अंधकार में जन्मे, प्रकाश लेकर आए,
ज्ञान की ज्योति, देश को जगाए।
असमानता का किया विरोध,
समाज में फैलाया प्रेम का कोष।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26* थाना दुबग्गा क्षेत्रांतर्गत सैदपुर अंडरपास के पास अज्ञात महिला का शव मिलने के संबंध में।
नैनीताल लालकुआँ24 अक्टूबर 2026* कथित VIP दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल के पद से बर्खास्त करो: भाकपा माले
मुजफ्फरनगर24अक्टूबर26*तितावी में बदमाशों का दुस्साहस! चेकिंग के दौरान पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग,