अयोध्या5अक्टूबर24*महाराष्ट्र से चार महिलाओं ने साईकल से तय किया अयोध्या तक का सफर*
अयोध्या । महाराष्ट्र पुलिस की एक महिला हेड कांस्टेबल एक होमियोपैथी चिकित्सक और दो गृहणियों समेत चालीस पार की चार महिलाएं 1350 किलोमीटर साइकिल चलाकर चौदह दिनों में अयोध्या पहुंचीं सब ने यहां रामलला का दर्शन पूजन किया चिप्पलून रत्नागिरि महाराष्ट्र की इन साइकिल यात्रियों ने पूना के तुलसीबाग स्थित पेशवा कालीन मन्दिर से पूजन अर्चन करके 21 सितम्बर को अयोध्या के लिए प्रस्थान किया इसमें ज्योति परांजपे गृहणी 59 वर्ष रमा कर्मारकर हेड कांस्टेबल महाराष्ट्र पुलिस 47 वर्ष डॉ. अश्वनी गणपत्ये होम्योपैथी चिकित्सक 45 वर्ष तथा धनश्री गोखले गृहणी 40 वर्ष हैं रवाना होने के बाद रास्ते की सारी जिम्मेदारी विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने संभाली वैसे महिलाओं की टोली के साथ बसंत जोशी और जयन्त केलकर सपोर्ट टीम के रूप में थे महाराष्ट्र से निकलकर मध्य प्रदेश में महेश्वर उज्जैन इंदौर यूपी में झांसी कालपी लखनऊ होते हुए रोज बारह घंटे सौ से डेढ़ सौ किमी साइकिल चलाकर अयोध्या पहुंचीं और श्रीराम लला का दर्शन किया आज सुबह साइकिल यात्री ये महिलाएं कारसेवक पुरम पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय से मिलीं।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*