अब्दुल जब्बार
अयोध्या28सितम्बर25*विधायक की शिकायत पर शासन ने एस डी एम विकाश दुबे के खिलाफ जारी किया कारण बताओ नोटिस
आरोप बेबुनियाद, जांच को हूं तैयार…….एसडीएम रुदौली
छवि खराब करने वालों पर भी हो कार्रवाई …..एसडीएम रुदौली
भेलसर(अयोध्या)मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों की धज्जियाँ उड़ाने,विधायक का अपमान करने, बाढ़ पीड़ितों के राहत कार्य में देरी और लापरवाही बरतने सहित तहसील दिवस पर विधायक की कुर्सी और नेमप्लेट हटवाने के गंभीर आरोप लगाते हुए रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने शासन को शिकायती पत्र दिया है।
आरोपों से घिरे रुदौली के एसडीएम विकास धर दूबे ने अब आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इन सभी आरोप पूरी तरह से निराधार है।उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा शोषित, वंचित, पीड़ित और सच के साथ खड़े रहने का काम किया है।मीडिया से फोन पर हुई बातचीत में एसडीएम विकास धर दुबे ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत और बेबुनियाद हैं। इन आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने मांग की है कि उनकी जांच किसी दूसरी विधानसभा के विधायक और उच्च अधिकारियों से कराई जाए। एसडीएम ने जोर देकर कहा, अगर मैं दोषी पाया जाता हूँ, तो कड़ी कार्रवाई के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूँ।परन्तु अगर उनके ऊपर लगे आरोप जांच में निराधार साबित होते हैं, तो जो लोग उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं, उनके ऊपर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा मैं हमेशा शोषित, वंचित, पीड़ित एवं सच के साथ खड़ा रहूँगा।
गौरतलब है कि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव की शिकायत पर शासन ने एसडीएम विकास धर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन पर नियम-3 और प्रोटोकॉल आदेशों के उल्लंघन का आरोप है। शासन ने उन्हें 7 दिन के भीतर जवाब देने को कहा है, जिससे शासन की सख्ती साफ दिख रही है।अब एसडीएम रूदौली का यह पलटवार मामले को एक नया मोड़ दे सकता है।
बतादें कि पूर्व में बीकापुर से विकास धर दूबे के हटते ही हजारों हजार लोग विरोध में आ गए थे अब देखना है कि अगर विकास धर दूबे रूदौली से हटे तो जनता क्या करेगी।वहीँ लोगों में चर्चा है कि विकाश दुबे के जनता दरबार मे जो भी फरियादी फरियाद लेकर गया है उसे न्याय मिला है।विकाश दुबे ने ईमानदारी से कार्य करके ये दिखाया की ईमानदारी से कार्य करके जनता के आंसू पोछे जा सकते है। विकाश दुबे ने रिश्वत लेने वाले को भी साफ चेतावनी दी है कि अगर रिश्वत लिया तो खैर नही।

More Stories
उन्नाव18अगस्त26*संगीत महासंग्राम में मिलेगा प्रतिभाओं को भरपूर मौक़ा, सिंगिंग डांसिंग मॉडलिंग की होगी आजमाइश
मुगलसराय18अगस्त26*AICC पर्यवेक्षक श्री अली अहमद संगठन मजबूती की चर्चा हेतु मुगलसराय पहुँचे
प्रयागराज18अगस्त26*पीआरडी जवानों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, मानदेय बढ़कर ₹600 प्रतिदिन*