अनूपपुर28सितम्बर25*स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- राज्यमंत्री श्री जायसवाल
ग्राम मलगा में आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 167 ग्रामीण हुए लाभान्वित
राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने किया शिविर शुभारंभ
अनूपपुर ,मध्य प्रदेश (ब्यूरो राजेश शिवहरे)28 सितंबर 2025-मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए सतत् प्रयासरत है। स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है और सरकार इस अधिकार को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल शनिवार जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत मलगा में आयोजित नेत्र शिविर को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री श्री जायसवाल ने बताया कि ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में रहने वाले नागरिक अक्सर स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में समय पर उपचार नहीं करवा पाते, जिसके कारण छोटी समस्या भी गंभीर रूप ले लेती है। इसीलिए सरकार द्वारा समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि जांच, उपचार और आवश्यकता अनुसार शल्य चिकित्सा जैसी सेवाएं उन्हें उनके ही गांव में उपलब्ध हो सकें।
श्री जायसवाल ने नागरिकों को संदेश देते हुए कहा कि ऐसे शिविरों का अधिकतम लाभ उठाएं और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को अनदेखा न करें। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं एवं वरिष्ठजनों से आग्रह किया कि संकोच त्यागकर समय रहते जांच अवश्य कराएं।
मंत्री श्री जायसवाल ने माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। तत्पश्चात् “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य एवं देशभक्ति गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियां दी गईं, जिनका ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। नेत्र शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 167 ग्रामीणजनों का नेत्र परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

More Stories
उन्नाव18अगस्त26*संगीत महासंग्राम में मिलेगा प्रतिभाओं को भरपूर मौक़ा, सिंगिंग डांसिंग मॉडलिंग की होगी आजमाइश
मुगलसराय18अगस्त26*AICC पर्यवेक्षक श्री अली अहमद संगठन मजबूती की चर्चा हेतु मुगलसराय पहुँचे
प्रयागराज18अगस्त26*पीआरडी जवानों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, मानदेय बढ़कर ₹600 प्रतिदिन*