अयोध्या15नवम्बर24*समाजसेवी संस्थान अयोध्याधाम की ओर से देव दीपावली का हुआ वृहद आयोजन
अयोध्या। श्रीराम मंदिर बनने के उपरांत समाज सेवी संस्थान अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव के द्वारा माँ सरयू के पावन तट पर देव दीपावली का बड़ा आयोजन किया गया। इसके साथ ही मां सरयू का विशाल आरती पूजन किया गया।
कार्यक्रम आयोजक समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने मीडिया को बताया कि मेरी तमन्ना रही की जब अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य दिव्य मंदिर बन जाएगा तो अयोध्या में देव दीपावली कराऊंगा। अब हमारी मुरादे पूरी हो गई। इसी उपलक्ष्य में आज मां सरयू के पावन तट पर देव दीपावली का आयोजन किया गया। असंख्य दीपदान किया गया। मां सरयू की पूजा आराधना किया गया।
उन्होंने कहा कि योगी और मोदी के शासनकाल में अयोध्या का चारो ओर विकास हो रहा है। आज बनारस में भी देव दीपावली का आयोजन हो रहा है। अयोध्या में भी हमारी संस्था की ओर से विशाल देव दीपावली का आयोजन हुआ। जिसमें नमामी सरयू सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पुरोहित राजा महाराज के देखरेख में विशाल आरती और दीपदान किया गया। देव दीपावली मनाया गया। साथ ही सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण कराएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी सुरेश यादव का पुरोहित राजा महाराज की ओर से अंग वस्त्र भेंटकर माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर समाजसेवी संस्थान के जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव, सोमई निषाद, राम सिंह, नीरज चौधरी, वासुदेव यादव, आरपी ठाकुर अनवरत आरती के आयोजनकर्ता राजा महाराज सहित अन्य हजारों रामभक्त इस कार्यक्रम में शामिल रहे।

More Stories
लखनऊ २जुन २०२६ *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें…
भागलपुर27मई26*बिजली विभाग के एमडी पहुंचे भागलपुर*
लखनऊ20मई26* देशभर में आज मेडिकल स्टोर बंद,ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा व्यापारियों का प्रदर्शन