बाराबंकी15नवम्बर24*वाहन चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी ने मिट्टी खनन में लगे डम्फर को किया सीज
मसौली-बाराबंकी। मसौली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मिट्टी से लदे एक डंपर को रोक लिया। जिसकी जांच पड़ताल में कागजात न दिखा पाने पर मिट्टी लदे डम्फर को सीज कर दिया गया। मसौली पुलिस की इस वाहन चेकिंग अभियान के चलते कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। मसौली थाना प्रभारी यशकांत सिंह पुलिस बल के साथ शहाबपुर टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि बाराबंकी की ओर से आ रहे वाहन डम्फर यूपी 41 ए टी 8792 जो मिट्टी से भरा हुआ था वाहन को रोक कर कागजात मांगे।जिस पर चालक ने बताया कि थाना सतरिख से मिट्टी लाई जा रही है।जिसका खनन विभाग द्वारा परिमिशन है।जब थाना प्रभारी यशकांत सिंह ने कागजात मांगे तो न ही खनन विभाग के अभिलेख थे और न ही खनन में लगे डम्फर के कागजात। इस पर मसौली पुलिस ने डम्फर को थाना परिसर में लाकर सीज करते हुए खनन विभाग को रिपोर्ट भेज दी है। मसौली पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

More Stories
लखनऊ २जुन २०२६ *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें…
भागलपुर27मई26*बिजली विभाग के एमडी पहुंचे भागलपुर*
लखनऊ20मई26* देशभर में आज मेडिकल स्टोर बंद,ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा व्यापारियों का प्रदर्शन