अब्दुल जब्बार
अयोध्या04दिसम्बर*जीवन ज्योति बीमा योजना का शाखा प्रबंधक ने लाभार्थी को सौंपा चेक
भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील अंतर्गत शुजागंज बाजार में स्थित आर्यावर्त बैंक की शाखा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक की पत्नी को दाे लाख रुपए की बीमा राशि का चेक शाखा प्रबंधक ने सौंपा।
शाखा प्रबंधक सौरभ सिंह बघेल ने बताया कि बैंक के सेवा क्षेत्र के ग्राम सभा खंडपिपरा निवासी मृतक हरिराम पुत्र हीतू ने अपने बचत खाते में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा करवा रखा था और उनका स्वर्गवासी हो गया।जिसकी बीमा राशि 200000 रुपये मृतक की पत्नी श्यामकला को सौंपी गई।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक सौरभ सिंह बघेल,सहायक शाखा प्रबंधक अशाबुल हसन,हेड कैशियर यादव,क्लर्क श्रवण कुमार गुप्ता,बैंक मित्र अमित कुमार,बैंक मित्र मुकेश कुमार सिंह,बैंक मित्र अभयराज,राजा भैया,सुनील कुमार यादव सहित बैंक के अन्य ग्राहक मौजूद रहे।
More Stories
नई दिल्ली 7 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर 2026 *पूर्णिया में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त,
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया में राष्ट्रीय पोषण माह का धमाल: मध्य विद्यालय तेतराही में लगा अनोखा पोषण मेला,