अब्दुल जब्बार
अयोध्या04दिसम्बर*कम्पोजिट विद्यालय गनौली में निखरती प्रतिभाओं का प्रोत्साहन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भेलसर(अयोध्या)शिक्षा क्षेत्र रूदौली के कमपोजिट विद्यालय गनौली में शुक्रवार को निखरती प्रतिभाओं का प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन श्री देवी विशाल यादव सेवा निवृत प्रधानाध्यापक द्वारा किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अकील अहमद ने की और संचालन सहायक अध्यापिका श्रीमती सुजाता चौरसिया ने किया।इस अवसर पर आये हुए अतिथियों का विद्यालय की छात्राओं अनामिका,मल्लिका,शगुन,रिया पांडे ने स्वागत गीत के साथ किया जिसके बोल थे
“मन की वीणा से गुंजित ध्वनिमंगलम”
तत्पश्चात श्री देवी विशाल द्वारा कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के 24 बच्चों कक्षा 1 से जीनत व शिवराम कक्षा दो से ईशा,साहिला,राजरानी कक्षा तीन से विपुल व प्रिया कक्षा 4 से कीर्ति वर्धन,जेनब,मेहताब कक्षा 5 से रामकरन,अंकित कुमार,हर्षवर्धन,दुर्गेश और हिमांशी तथा जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से रिया पांडे,अंशुमान व दीक्षित यादव कक्षा 7 में राज पांडे,नंदनी साहू और आकांक्षा तथा कक्षा आठ से सूरज यादव,आफरीन तथा ऋषभ पांडे को उनकी प्रगति के आधार पर प्रोत्साहित करने के लिए कॉपी एवं कलम प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।अन्य सभी छात्रों से मेहनत करने और भविष्य में सम्मान व पुरस्कार प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं और अन्य सभी छात्रों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि मेहनत करके भविष्य में वह भी सम्मान प्राप्त कर सकते हैं।श्रीमती गुड़िया सिंह प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय ने सभी बच्चों से लगन से शिक्षा प्राप्त करने को कहा।कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्रीमती सहायक अध्यापिका सुजाता चौरसिया ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियम बताएं तथा उनका कड़ाई से पालन करने को कहा।उन्होंने कहा कि विद्यालय के सामने हाईवे पर अक्सर बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं इस लिए बच्चों को जागरूक करना आवश्यक है।कार्यक्रम में अर्चना सोनकर,ताजदार,जिब्रील तथा श्यामलाल की उपस्थित सराहनीय रही।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक अकील अहमद ने सभी छात्रों से कठिन परिश्रम के साथ शिक्षा ग्रहण करने का वचन लिया।क्योंकि स्थाई सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता है।श्री अकील अहमद ने रिटायर्ड शिक्षक श्री देवी विशाल यादव द्दारा बच्चों के इस तरह के सराहनीय कार्य करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया तथा उनके व्यक्तित्व एवं उनके द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम की काफी प्रशंसा की।

More Stories
बांदा 18अगस्त 26*आभूषण/नगदी चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया ।
बांदा 16अगस्त 26*सपा नेता ओम नारायण त्रिपाठी ने कराया विशाल भंडारा*
बांदा 18अगस्त 26*बरगहनी गांव में जर्जर सड़क-नाली और जलभराव से परेशान ग्रामीण*