March 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 29 मार्च 26*हनुमान किला वार्ड में ग्रीष्म ऋतु के आगमन से पूर्व आमजन की सुविधा हेतु शीतल जल के लिए वाटर कूलर की स्थापना की गई

भेलसर(अयोध्या)श्री हनुमान किला वार्ड में ग्रीष्म ऋतु के आगमन से पूर्व आमजन की सुविधा हेतु शीतल जल के लिए वाटर कूलर की स्थापना की गई।
इस अवसर पर श्री हनुमान किला वार्ड के सभासद आशीष कैलाश वैश्य एवं किला चौकी प्रभारी श्री जितेंद्र सिंह द्वारा वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया।
समाजसेवी विजय सिंह के अनुसार, बढ़ती गर्मी को देखते हुए इस पहल से आमजन को काफी राहत मिलेगी। यह वाटर कूलर पीएचसी अस्पताल, हनुमान किला मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं व्यापारियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।साथ ही सभासद द्वारा प्रस्ताव के माध्यम से एक शौचालय की भी स्थापना की गई है, जिससे वार्ड के व्यापारियों एवं खरीददारों को सुविधा प्राप्त होगी।
इस कार्य के लिये सभासद ने कहा कि वार्ड के समुचित विकास हेतु सदैव प्रतिबद्ध हूँ।उन्होंने विधायक राम चंद्र यादव व नगर पालिकाध्यक्ष जब्बार अली व अधिशासी अधिकारी प्रेम नाथ का व समस्त सभासदो का बहुत बहुत धन्यवाद दिया।इस अवसर पर सलिल प्रकाश कसौधन, आकाश योगी, प्रसून, विजय सिंह एवं अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।इस मौके पर सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

Taza Khabar