कौशाम्बी 29 मार्च 26*राष्ट्रीय राजमार्ग अझुवा बना अस्थायी बस अड्डा,हादसों को दे रहा खुला न्योता*
*समय रहते नही चेता प्रशासन तो बड़े हादसे का गवाह बन सकता है अझुवा हाइवे*
*अझुवा कौशाम्बी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा क्षेत्र से गुजरने वाला व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग इन दिनों अव्यवस्था का शिकार होकर मानो अस्थायी बस अड्डे में तब्दील हो गया है। भोला चौराहे से नवीन मंडी समिति तक सड़क किनारे बेतरतीब खड़े ट्रक,विक्रम टेंपो और अन्य सवारी वाहन यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से प्रभावित कर रहे हैं। हालत यह है कि हाईवे पर चलने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को हर पल दुर्घटना का खतरा बना रहता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम एवम साप्ताहिक बाजार बुधवार एवम रविवार को और भी स्थिति भयावह हो जाती है,जब सवारी भरने के चक्कर में टेंपो चालक बीच सड़क पर ही वाहन रोक देते हैं। वहीं,बड़े ट्रक भी बिना किसी निर्धारित स्थान के घंटों खड़े रहते हैं, जिससे फोर लेन सड़क संकरी हो जाती है और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
नगर पंचायत अझुवा निवासी राजू केसरवानी ने कहा यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं,लेकिन जिम्मेदार विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। न तो यहां कोई ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नजर आती है और न ही अवैध पार्किंग पर कोई कार्रवाई होती दिख रही है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।कुछ माह पहले ही इस मार्ग पर भोला चौराहे के समीप एक स्कूली छात्र को ट्रक ने कुचल दिया था परिजनों और स्थानीय निवासियों के विरोध स्वरूप तभी प्रशासन हरकत में आया और स्कूल समय में सुबह और शाम को कुछ घंटे के लिए ट्रैफिक व्यवस्था की गई ।शेष समय आम जनमानस भगवान भरोसे अझुवा हाइवे से गुजरता है।मोहम्मद अनीश ने कहा अभी बीते शुक्रवार 2 दिन पहले इसी राष्ट्रीय राजमार्ग के डोरमा पेट्रोल पम्प के पास हुई भीषण दुर्घटना में 8 लोग काल कवलित हो गए,2 महिलाओं की इलाज में स्वरूप रानी अस्पताल में मौत हो गई अभी भी उसी दुर्घटना में घायल कई लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।अझुवा हाइवे के क्षेत्र में बीते 2 वर्षों में 50 से अधिक लोगों की सड़क दुर्घटना से असमय मौत हुई सैकड़ों लोग अंग भंग हुए।इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं।
स्थानीय नागरिक इलियास ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए,हाईवे से अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाया जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले ही स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

More Stories
सहारनपुर ८ जुलाई २६ * देवबंद तहसील: सरकारी भूमि पर बनी 6 मस्जिद-मदरसों को नोटिस, 15 दिन में हटाने के निर्देश
हरदोई8जुलाई26*बाप जहरखुरान,बेटा साइबर शातिर! हरदोई के दाताराम और हर्षित का खेल बेनकाब
लखनऊ8जुलाई26*पश्चिमी यूपी में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट