*BREAKING NEWS BANDA-*
*बांदा29मार्च26*बाइक सवार दंपति को ओवरलोड अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर पत्नी की मौके पर हुई दर्दनाक मौत*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा* -बांदा के कमासिन दांदो मार्ग पर रविवार को सुबह लगभग पांच बजे कल्लू पुर मोड़ के पास एक बाइक सवार दंपति को ओवरलोड अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसमे महिला की दुखद मृत्यु हो गई।
बता दें कि यह पूरा मामला बांदा जनपद के थाना कमासिन क्षेत्र अंतर्गत कल्लूपुर मोड़ के पास का है जहां पर पछौंहा गांव के निवासी विद्यानंद अपनी पत्नी सविता उम्र लगभग 37 वर्ष को इलाज हेतु फतेहपुर जनपद बाइक से लेकर जा रहे थे कि तभी ओवर लोड अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी ।जिससे पीछे बैठी सविता ट्रक की चपेट में आ गई जिसकी मौके पर दुखद मृत्यु हो गई।पति विद्यानंद ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से पति – पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन लाया गया जहां डाक्टर ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया तथा पति को हल्की चोट आई है जो पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया है आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
बांदा 26अगस्त 26*रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों को बांधी राखी, दिया शांति और सद्भाव का संदेश*
पूर्णिया बिहार 26 अगस्त 26 *पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में गांधी शिल्प बाजार का भव्य आगाज*
पंजाब 26अगस्त 26*एएसआई रशदीप बने अबोहर के एसपी रीडर, बधाई देने वालों के तांते लगे