*अब्दुल जब्बार एडवोकेट*
अयोध्या 17 अगस्त *मुस्कान फाउंडेशन ने मनाई आजादी की 75 वीं वर्षगांठ*
भेलसर(अयोध्या)मुस्कान फाउंडेशन के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित मुस्कान फाउंडेशन के कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस सामारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुस्कान फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक तबस्सुम सिद्दीकी ने झंडारोहण किया।तत्पश्चात सभा का भी आयोजन हुआ।
मुस्कान फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक तबस्सुम सिद्दीकी ने कहा कि आज आजादी की 75 वीं बर्षगांठ है आज का दिन आजादी आन्दोलन के सेनानियों व क्रांतिकारियों के संघर्ष और उनके बलिदान को याद करने और उन्हें नमन करने का दिन है।उन्होंने आजादी आन्दोलन के विप्लवी महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की सीख को याद दिलाते हुए कहा कि अन्याय व अत्याचार के खिलाफ मुखरता से आवाज उठाना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

More Stories
अयोध्या 29 मार्च 26*हनुमान किला वार्ड में ग्रीष्म ऋतु के आगमन से पूर्व आमजन की सुविधा हेतु शीतल जल के लिए वाटर कूलर की स्थापना की गई
*बांदा29मार्च26*बाइक सवार दंपति को ओवरलोड अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर पत्नी की मौके पर हुई दर्दनाक मौत*
लखनऊ 29 मार्च 26*”उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल , ” इकाई के तत्वाधान में आयोजित हुआ ईद मिलन एवं होली मिलन समारोह