अयोध्या 16 अप्रैल 26*नेमत इकबाल नोमानी को कोपेनहेगन लोकतंत्र शिखर सम्मेलन 2026 में आमंत्रण
रुदौली के लिए गौरव की बात
भेलसर(अयोध्या)रुदौली नगर के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि युवा डिजिटल पत्रकार नेमत इकबाल नोमानी (ग़ज़ली) का चयन विश्व के प्रतिष्ठित आयोजन Copenhagen Democracy Summit 2026 (सीडीएस 2026) के लिए किया गया है। उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने हेतु औपचारिक आमंत्रण प्राप्त हुआ है।
नेमत इकबाल नोमानी वर्तमान में Anti Corruption Academy of India (नई दिल्ली) से जुड़े हैं, साथ ही वे Reuters में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं और Indian Press Union के जिला संवाददाता के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।उन्हें यह आमंत्रण Alliance of Democracies Foundation के अध्यक्ष, नाटो के पूर्व महासचिव एवं डेनमार्क के पूर्व प्रधानमंत्री Anders Fogh Rasmussen द्वारा दिया गया है। यह सम्मेलन विश्वभर के नीति-निर्माताओं, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र के समर्थकों का एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां वैश्विक मुद्दों पर चर्चा और विचार-विमर्श होता है।नेमत इकबाल नोमानी के इस चयन से रुदौली में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों, पत्रकारों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है।यह उपलब्धि न केवल रुदौली बल्कि देश के लिए भी गौरवपूर्ण है, जो यह दर्शाती है कि छोटे शहरों के प्रतिभाशाली युवा भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

More Stories
वाराणसी23जून26*अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग जाने से 15 छात्रों की हुई मौत से काशी में शोक
पूर्णिया बिहार प्राइस जून 26 _पूर्णिया में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न_
पूर्णिया बिहार 23 जून26 _सिपाही भर्ती परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट_