भागलपुर 16 अप्रैल 26*भाजपा विधायक के द्वारा पीर दरगाह पर दिया कूड़ेदान*
भागलपुर जिले में प्रदूषण भारत छोड़ो स्वच्छता अभियान को लेकर पीरपैंती विधायक का मिला समर्थन।
स्वयंसेवी संस्था संजीवनी गंगा के प्रदूषण भारत छोड़ो स्वच्छता अभियान को पीरपैंती के विधायक मुरारी पासवान ने अपना समर्थन दिया है। श्रमदान के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ सुंदर बनाए जाने की इस मुहिम से खुश होकर पीर हजरत दाता हसन शाह कमाल की दरगाह परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए दो डस्टबिन सहयोग स्वरूप में दिया है।साथ ही लोगों से पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने की अपील भी की है। मौके पर उपस्थित समाजसेवी रंजीत पासवान ने दरगाह के मोजाबार मोहम्मद वाजिद व संस्था के सचिव मोहम्मद अयाज को डस्टबिन भेट की।
More Stories
रुद्रपुर 8 अक्टूबर 26*वोट चोरी के आरोपों पर गरजे सपा कार्यकर्ता, CEC के इस्तीफे की मांग
कानपुर नगर 8 अक्टूबर 26*खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा शिकंजा, 5.88 लाख का माल सीज
सुल्तानपुर 8 अक्टूबर 26*कमला यादव ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन, इसौली में सियासी हलचल*