भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर 16 अप्रैल 26*बरारी थानान्तर्गत 09 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी / छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक-16.04.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की बरारी थाना अन्तर्गत DVC कॉलनी के समीप अवैध मादक पदार्थ का खरीद-बिक्री किया जा रहा है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निगरानी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-01 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।
उक्त गठित टीम के द्वारा बरारी थाना अन्तर्गत DVC कॉलनी के समीप पहुंचा तो देखा गया कि एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगे। जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से पिछा कर 01. बादल यादव पिता-सलधर यादव सा०-बड़ी खंजरपुर थाना-बरारी जिला-भागलपुर को 09 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।बरामदगीः-01. ब्राउन शुगरः – 09 ग्राम।02. मोबाइल फोनः- 01।गिरफ्तारीः-01. बादल यादव पिता-सलधर यादव सा०-बड़ी खंजरपुर थाना-बरारी जिला-भागलपुर।छापामारी दल की विवरणी :-पु०अ०नि० सह-अपर थानाध्यक्ष शुभम तिवारी बरारी थाना। स०अ०नि० कुन्दन पंजीयरा बरारी थाना।सशस्त्र बल बरारी थाना।

More Stories
वाराणसी23जून26*अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग जाने से 15 छात्रों की हुई मौत से काशी में शोक
पूर्णिया बिहार प्राइस जून 26 _पूर्णिया में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न_
पूर्णिया बिहार 23 जून26 _सिपाही भर्ती परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट_