लखनऊ11अगस्त2026*छह जिलों में अग्निवीरों की भर्ती 17 से शुरू होगी।*
*लखनऊ -*प्रदेश के छह जिलों में अग्निवीर भर्तियां शुरू की जाएंगी। इसके लिए भर्ती अभियान मेरठ में 17 अगस्त से शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत बरेली, लखनऊ, वाराणसी, आगरा और अयोध्या में भर्ती रैलियां होंगी। अभियान 14 अप्रैल को अयोध्या में समाप्त होगा।
मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को प्रदेश में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैलियों की तैयारियों के संबंध में बैठक की गई। बैठक में संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि मेरठ में 17 अगस्त से 9 सितंबर 2026, बरेली में 14 सितंबर से 30 सितंबर 2026, लखनऊ में 11 जनवरी से 28 जनवरी 2027, वाराणसी में 2 फरवरी से 27 फरवरी 2027, आगरा में 4 मार्च से 24 मार्च 2027 और अयोध्या में 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027 तक अग्निवीर भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा।
More Stories
कौशाम्बी 28 सितम्बर 26*अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर ने माताओं एवं लाभार्थियों से किया आत्मीय संवाद*
कौशाम्बी 28 सितम्बर 26*बाबू सिंह इण्टर कालेज, सयारा में रोजगार मेले एवं कॅरियर काउंसिलिंग कार्यशाला संपन्न*
कौशाम्बी 28 सितंबर 26*बाल संरक्षण के लिए समाज को जागरूक एवं संवेदनशील होने की आवश्यकता- मा. श्री अशोक कुमार यादव*