कौशाम्बी 28 सितम्बर 26*सिपाही दंपति ने जमीनी विवाद में पूरे कुनबे पर किया हमला सात घायल*
*लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी डंडे से पीटा सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो*
*टेढ़ी मोड़ कौशाम्बी*। कोखराज थाना क्षेत्र के मिश्राना टोला शहजादपुर में जमीनी विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल है जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हमला करने वालों मे उत्तर प्रदेश पुलिस का जवान और उसकी पत्नी सहित सात लोग शामिल है इस विवाद में सिपाही पक्ष के कितने लोग घायल है जानकारी नहीं हो सकी है हमले के बाद हमलावर फरार हो गए हैं
जानकारी के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के मिश्राना टोला शहजादपुर में भारत मौर्य का जमीनी विवाद उत्तर प्रदेश के सिपाही रामू मौर्य से चल रहा है इसी बात को लेकर उत्तर प्रदेश के सिपाही रामू मौर्य अपनी पत्नी आरती मौर्य वा अन्य 5 लोगों के साथ रविवार को भारत मौर्य के परिवार पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया भारत मौर्य की पत्नी ज्ञानमती पुत्री सोनम मौर्य वा भारत मौर्य वा उनके भाई अजय कुमार वा भाभी पार्वती मौर्या मंजू देवी पत्नी रूपलाल,क्रांति देवी पत्नी अजय कुमार सहित पूरे परिवार को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी डंडे से मारा पीटा गया है पूरे परिवार के लोग घायल हुए हैं। हमले के वक्त तमाम लोग पहुंचे लेकिन बीच बचाव करने का साहस कोई नहीं कर सका है घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है दो घायलों की हालत गंभीर थी जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है हमले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है एक परिवार पर जिस तरह से हमला करके सात लोगों को सिपाही दंपति ने घायल कर दिया है यह अपने आप में बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है कि ऐसे अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति की उत्तर प्रदेश के सिपाही में भर्ती कैसे हो गई है जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है और यदि थाना पुलिस ने लापरवाही की तो स्थिति बिगड़ सकती है।
More Stories
कौशाम्बी 28 सितम्बर 26*अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर ने माताओं एवं लाभार्थियों से किया आत्मीय संवाद*
कौशाम्बी 28 सितम्बर 26*बाबू सिंह इण्टर कालेज, सयारा में रोजगार मेले एवं कॅरियर काउंसिलिंग कार्यशाला संपन्न*
कौशाम्बी 28 सितंबर 26*बाल संरक्षण के लिए समाज को जागरूक एवं संवेदनशील होने की आवश्यकता- मा. श्री अशोक कुमार यादव*