कानपुर ग्रामीण11अगस्त26*छब्बानिवादा में सोलर प्लांट को लेकर UPNEDA अधिकारियों से हुई सार्थक वार्ता, सौंपा ज्ञापन*
कानपुर ग्रामीण**ग्रामवासियों की एकजुटता से कुछ मांगों पर बनी सहमति, शेष पर जल्द समाधान का आश्वासन*
*कानपुर ग्रामीण,*
ग्राम छब्बानिवादा, पंचायत-हरनू में बंद पड़े सोलर प्लांट के संबंध में UPNEDA के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव के सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा उपस्थित रहे।
समाजवादी पार्टी के जिला सचिव *रजत यादव* के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अधिकारियों को 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गांव में 24 घंटे बिजली, प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट बिजली निःशुल्क,नाली-खड़ंजा एवं स्ट्रीट लाइट की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने कुछ बिंदुओं का तत्काल निस्तारण करने की बात कही, जबकि शेष बिंदुओं पर परीक्षण कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर रजत यादव ने कहा कि “यह लड़ाई गांव के हक और विकास की है। आज ग्रामीणों ने एकजुटता का परिचय दिया है। जो वादे अधिकारियों ने किए हैं उन पर हम लगातार निगरानी रखेंगे।”
बैठक की सफलता पर रजत यादव ने समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया
More Stories
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26* शहीदे आजम सरदार भगत सिंह को उनकी जयंती पर देश प्रेम और बलिदान के लिए याद किया*
अयोध्या 28 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26*प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चौंपियनशिप में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के शिव चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक