सुल्तानपुर11अगस्त26*अवैध शराब के सेवन से होने वाली जनहानि के बारे में लोगों को जागरूक किया गया,
सुल्तानपुर से संतोष तिवारी की रिपोर्ट यूपीआजतक
सुल्तानपुर*आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अनुपालन में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय सुल्तानपुर एवं उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी सुल्तानपुर , के निर्देशन में रण विजय सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 अरुण कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4,द्वारा आज दिनांक को मयस्टाफ ग्राम बल्लीपुर में चौपाल लगाकर अवैध शराब के सेवन से होने वाली जनहानि के बारे में लोगों को जागरूक किया गया, ग्राम कमनगढ़ थाना कोतवाली देहात में दबिश दी गई। मौके पर 02 अभियोग पंजीकृत करते हुए करीब 38लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। लहन करीब 250 कि.ग्रा .बरामद की गई जिसे मौके पर नष्ट किया गया।क्षेत्र में संचालित आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया गया । दुकान पर संचित स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया तथा गुप्त रूप से दुकानों पर टेस्ट परचेज कराया गया । कबाड़ियों की दुकान तथा ईंट के भट्ठों की गहनता से चेकिंग की गई । ग्राम वासियों को अवैध शराब से होने वाली हानियो के बारे में जागरूक किया गया।
More Stories
लखनऊ 28 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26*SIR और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन,
पूर्णिया बिहार 28 सितंबर2026 पूर्णिया में खेलों के महाकुंभ का आगाज़, 2000 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दम*