लखनऊ २२ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान, सहारनपुर में फसल में आग लगने की घटना, सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को निर्देश, हर हाल में नुकसान का आकलन करें-सीएम, समय पर उचित मुआवजा दिया जाए-सीएम, किसानों को राहत देने में कोई ढिलाई नहीं-CM
➡लखनऊ- जीएसटी कर चोरी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच,रहीमाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, फर्जी GST फर्म से 1.30 करोड़ का फर्जी लेनदेन, लखीमपुर खीरी निवासी रविंदर गिरी गिरफ्तार, गरीबों के दस्तावेज लेकर बनाता था फर्जी नेटवर्क, फर्जी इनवॉइस और ई-वे बिल से ITC बेचने का खेल, कंपनियों से संपर्क कर किया जाता था टैक्स चोरी, आरोपी के पास से 3 मोबाइल व नकदी बरामद, पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपना जुर्म, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस
➡बागपत- कलेक्ट्रेट में प्रधानों ने किया धरना प्रदर्शन, चुनाव तक प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग, अगले महीने मई में पूरा हो रहा है कार्यकाल, प्रशासक न बनाने,कार्यकाल बढ़ाने की मांग, डीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
➡सिद्धार्थनगर- ग्राम पंचायत बहेरिया में भीषण आग से हड़कंप, आग की चपेट में आकर एक मवेशी की मौत, एक मवेशी आग में झुलसा, हालत नाजुक, घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी, नुकसान, डुमरियागंज थाने के बहेरिया गांव का मामला
➡दिल्ली- डाक विभाग पर धोखे का आरोप, NPS सेवा अचानक बंद होने से हड़कंप, विभाग ने अचानक NPS की सुविधा बंद की
➡महोबा- संदिग्ध परिस्थितियों में पम्प ऑपरेटर का शव मिला, गांव में पानी की सप्लाई को लेकर रहता था परेशान, गांव के बाहर पहाड़ी के पीछे पेड़ से लटका शव मिला, चरखारी कोतवाली क्षेत्र के गौरहरी गांव का मामला
➡कन्नौज- पत्नी को कोर्ट आदेश पर मेंटेनेंस न देना पड़ा भारी, पत्नी की शिकायत पर फैमिली कोर्ट से NBW जारी, वारंट के बाद पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया, तिर्वा कोतवाली पुलिस ने जसपुरापुर से किया अरेस्ट
➡महोबा- भीषण गर्मी में बैंक के जेनरेटर में लगी आग, आग लगने से जेनरेटर धूं-धूंकर जला, बत्ती गुल होने पर बैंक में चल रहा था जेनरेटर, शहर कोतवाली के अर्बन कॉपरेटिव बैंक का मामला
➡बागपत- जल निगम के नए पाइपों में लगी आग, महिला थाने के पास रखे पाइपों में लगी आग, आग लगने से सैकड़ों पाइप जलकर हुए खाक, शहर कोतवाली क्षेत्र के महिला थाने के पास की घटना
➡आगरा- रंजिश में युवक पर सरिया से हमला, 2 लोगों ने लोहे के सरिया से बोला हमला, दबंगों से बचने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा युवक, पेट्रोल पंप पर की मारपीट, युवक गंभीर घायल, पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती, दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, पिनाहट क्षेत्र के मुखिया पेट्रोल पंप का मामला
➡हापुड़- राहुल गांधी,अखिलेश यादव का पुतला फूंका, BJP जिला अध्यक्ष,महिला कार्यकर्ता रहीं मौजूद, दोनों नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी, तगासराय क्षेत्र के पास हुआ विरोध प्रदर्शन
➡चंदौली- भीषण अग्निकांड, अज्ञात कारणों से लगी आग, देखते ही देखते कई घर आग की चपेट में आए, गैस सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी, लाखों का सामान, गहने, नगदी जलकर खाक, आग लगने से कई बच्चे झुलसे, इलाज जारी, धीना थाना क्षेत्र के तम्बागढ़ का मामला
➡नोएडा- एक रात 3 कोठियों में चोरी की वारदात, B103 में चोरी, CCTV में कैद हुई घटना, B104 में शातिरों ने चोरी की कोशिश की, B105 में अलर्ट बजते ही चोर घबराकर भागे, सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, सेक्टर 49 थाना पुलिस जांच में जुटी
➡सीतापुर- खेत में टूट कर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, चिंगारी से खेत में पड़ी पराली में लगी आग, दो एकड़ खेत की पराली जलकर हुई राख, दमकल की दो गाड़ियों से बुझाई गई आग, इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के भोगीपुर का मामला
➡ऋषिकेश- IDPL चौकी परिसर में खड़े वाहनों में लगी आग, करीब 30 वाहन जलकर कबाड़ में तब्दील, चौकी में मची अफरा-तफरी, लोगों में दहशत, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई, समय रहते आग पर पाया गया काबू,हादसा टला, झाड़ियों में सुलगती चीज फेंके जाने की आशंका
➡सीतापुर- 5 घंटे तक चली दिशा की बैठक, शिक्षा, बिजली सड़क,विकास के उठे मुद्दे, जनप्रतिनिधियों ने जिम्मेदारों से किया जवाब तलब, राकेश राठौर ने DPRO पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप, सांसद आनंद भदौरिया, सांसद कौशल किशोर शामिल, कलेक्ट्रेट सभगार में आयोजित हुई थी बैठक

More Stories
भागलपुर 22 अप्रैल 26*विश्व बैंक की टीम ने भागलपुर का किया दौरा*
भागलपुर २२ अप्रैल २६ * कहकसा प्रवीण पुना बनी जेडीयू की राष्ट्रीय महासचिव
भागलपुर २२ अप्रैल २६* 15 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत छात्रों ने किया आईआईआईटी का शैक्षणिक भ्रमण