September 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौअयोध्या २२ अप्रैल २६ * शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, विरोध पर बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल

अयोध्या २२ अप्रैल २६ * शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, विरोध पर बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल

अयोध्या २२ अप्रैल २६ * शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, विरोध पर बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल

विवाह का झूठा वादा कर बनाता रहा संबंध, शादी की बात पर की मारपीट, जेल भेजा गया आरोपी

मिल्कीपुर, अयोध्या।
जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है, जहां एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खंडासा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव निवासी नितिन पुत्र हरिश्चंद्र ने उसे शादी का झांसा देकर 17 दिसंबर 2025 को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देता रहा और कई बार उसके साथ संबंध बनाता रहा।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी उसे अपने घर ले गया और पत्नी की तरह रखकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। लेकिन समय बीतने के साथ आरोपी शादी से मुकरने लगा और उसे टालता रहा।
तहरीर के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को जब पीड़िता ने पुनः शादी की बात की, तो आरोपी ने उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए खंडासा थाना पुलिस ने 20 अप्रैल 2026 को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 69 और 115(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया। चौकी प्रभारी खंडासा मनोज त्रिपाठी की सक्रियता से आरोपी को हिरासत में लिया गया। वहीं थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Taza Khabar