रोहतास23मई26*सर्विस इम्प्रूवमेंट ग्रुप द्वारा सासाराम जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण*
___________________________________
डेहरी रोहतास (बिहार) से संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
दिनांक : 22 मई 2026
यात्रियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना डीडीयू मंडल की प्राथमिकता है। इसी क्रम में आज सासाराम जंक्शन पर पूर्व मध्य रेल मुख्यालय से मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/यात्री सेवा श्री दिलीप कुमार की अगुवाई में सर्विस इम्प्रूवमेंट ग्रुप द्वारा यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।
इस दौरान डीडीयू मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री कुलदीप के साथ मंडल के संबंधित शाखा अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पेयजल व्यवस्था, खानपान व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा, साफ-सफाई, उपलब्ध व्यवस्थाओं आदि की स्थिति की समीक्षा की गई।
सर्विस इम्प्रूवमेंट ग्रुप द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने, स्वच्छता एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान देने तथा व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर चल रहे विभिन्न कार्यों एवं रखरखाव व्यवस्था की भी जानकारी ली गई।
यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण स्टेशनों पर समय-समय पर सर्विस इम्प्रूवमेंट ग्रुप के माध्यम से निरीक्षण एवं समीक्षा की कार्रवाई की जाती है।

More Stories
भदोही ८ जुलाई २६ * 100 करोड़ की दाल मिल कुर्क, विजय मिश्रा पर योगी सरकार की अब तक की बड़ी कार्रवाई
सहारनपुर ८ जुलाई २६ * देवबंद तहसील: सरकारी भूमि पर बनी 6 मस्जिद-मदरसों को नोटिस, 15 दिन में हटाने के निर्देश
हरदोई8जुलाई26*बाप जहरखुरान,बेटा साइबर शातिर! हरदोई के दाताराम और हर्षित का खेल बेनकाब