हरिद्वार23मई26*हरिद्वार में 12 से 14 जून तक होगा भाकियू नैन का राष्ट्रीय चिंतन शिविर
हरिद्वार से कालूराम जयपुरिया की रिपोर्ट, यूपीआजतक
हरिद्वार*भारतीय किसान यूनियन नैन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी श्री सुरेश कुमार चिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 12, 13 एवं 14 जून को धर्मनगरी हरिद्वार में भाकियू नैन का तीन दिवसीय वार्षिक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम “राष्ट्रीय चिंतन शिविर” के रूप में आयोजित होगा, जिसमें देशभर से संगठन के पदाधिकारी, किसान प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
श्री चिल्लर ने बताया कि इस राष्ट्रीय चिंतन शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों की वर्तमान समस्याओं, कृषि नीतियों, फसलों के उचित मूल्य, बिजली-पानी की समस्या, किसानों के अधिकारों तथा संगठन की आगामी रणनीतियों पर व्यापक चर्चा करना है। शिविर में विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और सुझावों को साझा करेंगे।
उन्होंने कहा कि आज किसान अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे समय में राष्ट्रीय स्तर पर विचार-विमर्श कर एक मजबूत रणनीति तैयार करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य को लेकर हरिद्वार में यह चिंतन शिविर आयोजित किया जा रहा है, ताकि किसानों की आवाज को और मजबूती के साथ सरकार तक पहुंचाया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान किसान हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने के साथ-साथ संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में भी निर्णय लिए जाएंगे। शिविर में सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और युवा किसानों की भागीदारी जैसे विषयों पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
भाकियू नैन के पदाधिकारियों ने देशभर के किसान भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में हरिद्वार पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

More Stories
हरदोई8जुलाई26*बाप जहरखुरान,बेटा साइबर शातिर! हरदोई के दाताराम और हर्षित का खेल बेनकाब
लखनऊ8जुलाई26*पश्चिमी यूपी में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली8जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*