लखनऊ 4 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️
लखनऊ —रात 10 बजे की बड़ी खबरें. यूपी के अस्पतालों की फार्मेसियों में दवाओं की कीमतों का खेल, UPFSDA की जांच में सामने आया खरीद-एमआरपी का अंतर, प्रदेशभर की 214 अस्पताल फार्मेसियों से जुटाए गए आंकड़े, 130 दवाओं के विश्लेषण में 36 की MRP दस गुने से ज्यादा, कुछ दवाओं की MRP खरीद कीमत से 67 गुना तक अधिक, 74 रुपये में खरीदा इंजेक्शन, पैक पर MRP 4980 रुपये, एक ही दवा के अलग-अलग ब्रांड में भी कीमतों का अंतर, 56 रुपये में खरीदा Terlipressin इंजेक्शन, MRP 3050 रुपये, महंगी जीवनरक्षक दवाओं की खरीद कीमत में भी अंतर, अस्पतालों में मेडिकल डिवाइस की कीमतों में भी खेल, ज्यादा ट्रेड मार्जिन और डिस्काउंट के गणित पर उठे सवाल
➡️ लखनऊ — डिप्टी CM केशव मौर्य ने अफसरों को दिए निर्देश, निर्माण श्रमिकों का BOCW बोर्ड में पंजीकरण अनिवार्य, 90 दिन काम करने वाले श्रमिकों का पंजीकरण, VB-G RAM G योजना में पंजीकरण कराने के निर्देश, प्रदेश में अब तक 17.32 लाख श्रमिक पंजीकृत, पंजीकृत श्रमिकों को 17 योजनाओं का मिलेगा लाभ
➡️ लखनऊ — वजीरगंज के बारूदखाना में SA अपार्टमेंट का मामला, 7 दिन तक बिल्डिंग को सहारा देने का काम चला, बिल्डिंग को सपोर्ट देने का काम लगभग पूरा, दीवार में जैक लगाकर बिल्डिंग को सहारा दिया, भारी सामान निकालने की अनुमति नहीं, काम करने वाले ठेकेदारों को भुगतान नहीं मिला, एलडीए की ओर से ठेकेदारों को पेमेंट नहीं, बिल्डिंग में रहने वाले परिवार अब भी परेशान, बिल्डर-जिम्मेदार LDA अफसरों पर कार्रवाई नहीं
➡️ हरदोई — लग्जरी गाड़ी से अवैध नशे का कारोबार, पुलिस ने पीछाकर आरोपियों को पकड़ा, सीतापुर निवासी युवती शालिनी गिरफ्तार, साथ ही 3 अन्य युवक भी गिरफ्तार हुए, सीतापुर निवासी पंकज, नितिन व हरदोई निवासी शिवा अरेस्ट, कार से 14 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, हरदोई की सुरसा पुलिस ने की कार्रवाई
➡️ आगरा — खेत में मिट्टी लगाने को लेकर कहासुनी, मामूली विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से किशोरी की दर्दनाक मौत, गोली लगने से 4 घायल, अस्पताल में भर्ती, दूसरे पक्ष पर गोली चलाने का आरोप, सूचना पर ACP समेत गांव पहुंचा पुलिस फोर्स, घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार, थाना निबोहरा क्षेत्र के गढ़ी धर्मजीत का मामला
➡️ कानपुर — डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 21 वर्षीय नौबस्ता निवासी आदित्य की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पनकी क्षेत्र के सरायमीता गैस प्लांट की घटना
➡️ वाराणसी — ओमनगर कॉलोनी में जुए के फड़ पर छापा, SOG 2.0 और लालपुर पुलिस की छापेमारी, एक गिरफ्तार, दो हुए घायल, भर्ती, जुए के फड़ से 98 हजार रुपए बरामद, लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र के ओमनगर कॉलोनी का मामला
➡️ अयोध्या — अज्ञात युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान, आचार्य नरेंद्र देव स्टेशन के पास की घटना, पुलिस युवती का करवा रही शिनाख्त, कोतवाली नगर क्षेत्र का मामला
➡️ अलीगढ़ — अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह पर एक्शन, 45 किलो चरस के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, बरामद चरस की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये, सिविल लाइन पुलिस ने की कार्रवाई, क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग नगर का एक्शन, एसपी सिटी आदित्य बंसल ने किया खुलासा
➡️ फर्रुखाबाद — जमीनी विवाद में बाबा को मारी गोली, गोली लगने से बाबा गंभीर घायल हुए, पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, गंभीर हालत में वृद्ध हायर सेंटर रेफर, थाना जहानगंज के रतनपुर गांव का मामला
➡️ मथुरा — दो चार पहिया वाहनों में जोरदार टक्कर, दिल्ली से आ रही कार में दो लोग सवार थे, एक की मौत, महिला गंभीररूप से घायल, टोल प्लाजा की गाड़ी सवार दो लोग घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, फायर ब्रिगेड ने गाड़ी में लगी आग को बुझाया, माइलस्टोन 109 पर भीषण सड़क हादसा
➡️ लखनऊ — अलीगंज पुलिस द्वारा हत्याकांड का खुलासा, पुरनिया पुल के नीचे घायल मिला था अभिषेक, आरोपी ने शराब के दौरान विवाद में की हत्या, आरोपी प्रदीप सिंह मुर्गी फार्म चौराहे से अरेस्ट, निशानदेही पर खून से सनी कैंची बरामद
➡️ लखनऊ — बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी तेज, CMO डॉ. एनबी सिंह ने चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण, दाउदनगर, जेहटा, सैंथा में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा, आशा और एएनएम को 24 घंटे निगरानी के निर्देश
➡️ लखनऊ — गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से हालात बिगड़े, इटौंजा क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांव जलमग्न, बाढ़ के पानी से ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें, कई परिवार घर छोड़कर राहत शिविरों में पहुंचे, ऊंचे स्थानों पर पंडाल, तिरपाल लगाकर रह रहे लोग, प्रशासनिक टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में मौजूद
➡️ कन्नौज — लापता तोता ढूंढने पर मिलेंगे 50 हजार, 25 दिन पहले पिंजड़ा खुला होने से उड़ा, 14 साल से घर में पला रखा था तोता, युवक अर्जुन द्वारा 50 हजार का इनाम घोषित, जिले भर में तोते के फोटो लगे पोस्टर चिपके, छिबरामऊ के कांशीराम कॉलोनी का है मामला
➡️ कानपुर — नशे में युवकों का सैलून में घुसकर गुंडई, रेट लेने के बाद महिला ओनर, स्टाफ से अभद्रता, गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, सैलून ओनर ने पुलिस से शिकायत की, बर्रा क्षेत्र के बर्रा विश्वबैंक इलाके का मामला
➡️ लखनऊ — अलीगंज पुलिस ने हत्या मामले का खुलासा किया, पुरनिया पुल के नीचे घायल मिला था अभिषेक अवस्थी, KGMU में इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हुई थी, आरोपी प्रदीप सिंह को मुर्गी फार्म चौराहे से पकड़ा, शराब पीने के दौरान विवाद में हत्या की बात कबूली, खून से सने कपड़े भी पुलिस ने किए बरामद
➡️ कन्नौज — दहेज हत्या के आरोपी पति और ससुर अरेस्ट, दोनों के खिलाफ 2 अक्टूबर को दर्ज था केस, औरैया के राकेश पाठक ने दर्ज कराया था केस, तिर्वा के धर्मँगदपुर के भानु, शेष नारायण अरेस्ट
➡️ अयोध्या — वशिष्ठ सम्मान समारोह में हुए डिप्टी सीएम, ब्रजेश पाठक ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना, समाजवादी सरकार में राम भक्तों पर गोली चली- पाठक, उनमें रामलला के दर्शन करने की हिम्मत नहीं- पाठक, तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोग- डिप्टी सीएम, ‘क्योंकि इससे उनका मुस्लिम वोट बैंक नाराज होगा’
➡️ कानपुर — किदवई नगर क्षेत्र से 10वीं की छात्रा लापता, परिजनों का किशोरी के पुरुष मित्र पर आरोप, पुरुष मित्र के खिलाफ पुलिस से शिकायत की, थाना पुलिस लापता किशोरी की तलाश में जुटी
➡️ लखनऊ — एच1एन1 के पांच एक्टिव केस मौजूद, अब तक 39 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए, सभी 39 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज
➡️ लखनऊ — गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट, कुड़ियाघाट पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई, आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक, पुलिस ने लोगों को नदी किनारे जाने से रोका, सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग लगाई गई, ठाकुरगंज पुलिस ने शुरू की निगरानी
————————————————————————————
More Stories
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26 कवाल में भगवान पार्श्वनाथ की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*सर्व समाज की पार्टी है राष्ट्रीय लोकदल,–इमरान हैदर रिजवी*
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*आराधना मिश्रा मोना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से उत्तर प्रदेश की राजनीति में तेजी से दिखाई पड़ रहा बदलाव*