राजगढ़13जुलाई*शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
नरसिंहगढ़ से समीर मंसूरी तहसील रिपोर्टर यूपी आजतक की खास रिपोर्ट
इकाई के द्वितीयचरण शांतिपूर्ण मतदान के लिए नगर में किया फ्लैग मार्च प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा की गई पूरी तैयारीया*
राजगढ़ जिले की शेष 10 नगरीय निकायो में बुधवार को सम्पन्न होंगे मतदान,शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने नरसिंहगढ पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
राजगढ़ जिले की 14 नगरीय निकायों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई थी,जिसमे नगरीय निकाय के निर्वाचान के लिए दो चरणों मे मतदान सम्पन्न करवाये जाने है।
आपको बतादे पूर्व में राजगढ़ जिले की 4 नगरीय निकाय,राजगढ़,ब्यावरा, खुजनेर व सुठालिया मे प्रथम चरण के मतदान सम्पन्न करवाये जा चुके है,जिसमे युवा मतदाताओ ने भी बाद चढ़कर हिस्सा लिया था।
जिसके पश्चात अब 13 जुलाई को राजगढ़ जिले की शेष 10 नगरीय निकाय, नरसिंहगढ़, ,कुरावर,बोड़ा, पचोर ,तलेन, नगरीय निकाय में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान केंद्रों पर मतदान सम्पन्न करवाए जाएंगे।
वंही नगरीय निकायो के चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने व उपद्रवियों में खौफ पैदा करने के उद्देश्य से मंगलवार को राजगढ़ जिले की शेष निकाय जंहा बुधवार को मतदान सम्पन्न करवाये जाने है वन्ह पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया है ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हो सके।
वंही मंगलवार को राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ प्रशासना व पुलिस के द्वारा नगर के मुख्य मार्गो पर फ्लैग मार्च निकाला गया,और *एसडीएम अमन वैष्णव* के द्वारा नगरीय निकाय के मतदाताओ से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की गई है निष्पक्ष और निडर होकर अपने मत का उपयोग करें प्रशासन आपकी सुरक्षा में पूरा सहयोग करेगा सरारी तत्व को चेतावनी दी अगर किसी ने मतदान केंद्र पर किसी भी तरह की गड़बड़ी या विवाद करने की कोशिश की तो प्रशासन उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा मतदान केंद्रों पर मतदाता व प्रत्याशी के आने-जाने कि स्वतंत्रता रहेगी अन्य व्यक्तियों के लिए पूर्णता आना जाना प्रतिबंधित रहेगा। एसडीओपी भारतेंदु शर्मा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से हमने सभी मतदान केंद्रों पर हमारे जवान तैनात रहेंगे और हम स्वयं भी सारी गतिविधियों पर नजर बनाए घूमते रहेंगे नगर में पॉइंट बनाकर जवान तैनात किए गए हैं प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं सभी मतदान केंद्रों पर। बाइट एसडीएम अमन वैष्णव की बाइट एसडीओपी भारतेंदु शर्मा की।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है