काशगंज13जुलाई*कार्यालय सोरो गेट पर जिला शहर एवं फ्रंटल संगठन की एक सामुहिक बैठकहुई
आज पार्टी कार्यालय सोरो गेट पर जिला शहर एवं फ्रंटल संगठन की एक सामुहिक बैठक आगामी निकाय चुनाव उत्तर प्रदेश 2022 को लेकर जिला अध्यक्ष अदनान खान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस दौरान बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अदना खान ने कहा कि कोंग्रेस पार्टी जनपद में निकाय चुनाव पूरे दम खम के साथ लड़ेगी इसके लिए अध्यक्ष पद व सभासद पद हेतु चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के आवेदन जल्द लिए जाएंगे, जिसके चयन हेतु जल्द छानबीन समिति का गठन किया जाएगा, महिला इकाई की जिला अध्यक्ष दिव्या शर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस भी आगामी निकाय चुनाव में पूरे जनपद पर पूरी तैयारी और जोश के साथ चुनाव लड़ेगी व नगर पालिका एवं नगरपंचायत स्तर पर महिलाओं को निकाय चुनाव में उतारेगी, शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप ने कहा कि कोंग्रेस पार्टी शहर के सभी 25 वार्डों में जोर शोर से चुनाव की तैयारी कर रही है और मजबूती से चुनाव लड़ेगी बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष राज कपूर बाल्मीकि ने किया बैठक में अन्य लोगो में पूर्व शहर अध्यक्ष व पी सी सी तरुण शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी व पी सी सी सत्यप्रकाश गुप्ता, पूर्व पी सी सी श्याम बाबू चंचल, प्रवक्ता अमित पाठक, शुशील शर्मा, अब्दुल समद, विक्रम बाल्मीकि, झम्मन सिंह लोधी, रमेश धनगर, हसन अली, योगेश श्रीवास्तव, बलबीर सिंह लोधी, मुस्लिम खाँ, अर्चिका मिश्रा व अन्य कांग्रेसी जन मौजूद रहे।

More Stories
वाराणसी 19 अप्रैल 26*प्राण प्रतिष्ठा पर निकली शिव शोभा यात्रा,शिव मय हो उठा समूचा क्षेत्र
सुल्तानपुर 19 अप्रैल 26*भगवान परशुराम से प्राप्त करें बल बुद्धि विद्या एवं समृद्धि…मौनी महाराज*
भागलपुर 19 अप्रैल 26*”स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” अभियान के शुभारंभ एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन ।