October 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर: 24 अक्टूबर 2026 रक्तदान के क्षेत्र में समर्पित युवा समिति का फिर बढ़ा मान, सीएमओ ने किया सम्मानित,,,

मुजफ्फरनगर: 24 अक्टूबर 2026 रक्तदान के क्षेत्र में समर्पित युवा समिति का फिर बढ़ा मान, सीएमओ ने किया सम्मानित,,,

मुजफ्फरनगर: 24 अक्टूबर 2026 रक्तदान के क्षेत्र में समर्पित युवा समिति का फिर बढ़ा मान, सीएमओ ने किया सम्मानित,,,

लोकेन्द्र गौतम
ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक

15 वर्षों से रक्तदान क्रांति को जन-जन तक पहुंचाने में जुटी संस्था, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए 24 घंटे तत्पर रहते हैं रक्तदाता,,,

मुजफ्फरनगर, रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली जनपद की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति, मुजफ्फरनगर को एक बार फिर सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने समिति के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने और मानव सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने के लिए समर्पित युवा समिति को भी सम्मानित किया गया। समिति की ओर से अमित पटपटिया एवं संजीव अरोड़ा ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर संजीव अरोड़ा ने बताया कि समर्पित युवा समिति पिछले 15 वर्षों से मुजफ्फरनगर में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और रक्तदान क्रांति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। समिति समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन कर जरूरतमंद एवं असहाय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही है।
उन्होंने बताया कि किसी भी मरीज को आपातकालीन स्थिति में रक्त की आवश्यकता होने पर समिति के रक्तदाता सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। रक्त की आकस्मिक जरूरतों के साथ-साथ प्लेटलेट्स की आवश्यकता पूरी करने के लिए भी संगठन के सदस्य 24 घंटे सेवा भाव से तैयार रहते हैं। समिति का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर अमूल्य जीवन बचाने में सहयोग करना है। समिति के सदस्य अमित पटपटिया ने आमजन से आह्वान किया कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और मानवता की सेवा के इस अभियान से जुड़ें। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम है। समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से रक्त की कमी के कारण होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है।
समर्पित युवा समिति को मिला यह सम्मान रक्तदान एवं जनसेवा के क्षेत्र में उसके निरंतर प्रयासों को प्रोत्साहित करने वाला है। समिति के सदस्य आगे भी रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए अपने अभियान को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Taza Khabar