मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक
मिर्जापुर05नवम्बर23*सदाबहार नगमों से फिल्मी कलाकारों को दी गयी श्रद्दांजलि।
सदाबहार नगमों से फिल्मी गायक/गायिका मुहम्मद रफी, लता मंगेशकर, मुकेश एवं किशोर कुमार को मिर्जापुरी कलाकारों द्वारा दिया गया श्रद्धांजलि।
आगे बताते चलें कि दिनांक 5 नवम्बर की शाम घन्टाघर हाल में स्वरांजलि कला ग्रुप ऑफ मिर्जापुर के कलाकारों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे फिल्मी गायक/ गायिका मुहम्मद रफी, लता मंगेशकर, मुकेश एवं किशोर कुमार के गीतों को पेश कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा की ये श्रद्धांजलि कार्यक्रम आज पहली बार घन्टाघर में आयोजित किया गया है और आगे भी आयोजित किया जाएगा जिससे मिर्जापुर की जनता जब शाम को घन्टाघर में घूमने आएगी तो दिन भर की थकान रंगारंग कार्यक्रम सुनकर दूर करेगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में अध्यक्ष इस्तियाक अंसारी, संयोजक व संस्थापक मन्ना लाल वर्मा, संरक्षक शिशिर अग्रवाल, कार्यक्रम सचिव परवीन बानो एवं सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

More Stories
जयपुर13जून26*कच्छा-बनियान गिरोह की आशंका, पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की_*
नैनीताल13जून2026*लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने 01किलो 22 ग्राम चरस के साथ 01 युवक गिरफ्तार
महोबा 13जून26*5 जोड़े का सम्मेलन में हुआ निकाह, आल इंडिया मंसूरी समाज ने सम्मेलन में कराई शादी