महोबा 13जून26*5 जोड़े का सम्मेलन में हुआ निकाह, आल इंडिया मंसूरी समाज ने सम्मेलन में कराई शादी
फोटो,,,,, सम्मेलन में शादी के जोड़े ।
अजय कुमार विश्वकर्मा महोबा यूपीआजतक
महोबा (महोबा) आल इंडिया मंसूरी समाज का इज्तिमाई शादी सम्मेलन में 5 जोड़ों की शादी सकुशल तरीके से सम्पन्न कराईं गईं। जिसमें एक हिन्दू जोड़े की उनकी रीति रिवाज के साथ एक आश्रम में शादी कराई, तथा शेष चार मुस्लिम जोड़े दूल्हा दुल्हन को एक दूसरे को कबूल की रस्म निकाह कराकर पूरी कराई गई।
प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी आल इंडिया मंसूरी समाज की इज्तिमाई शादी सम्मेलन पूर्व परम्परागत महोबा जनपद के कस्बा खरेला के गेस्ट हाउस में 5 जोड़ों की शादी सम्पन्न कराई गई।

सभी जोड़ों का निकाह हाफिज जब्बार साहब द्वारा पढ़ाया गया। जिस पर सभी जोड़ों द्वारा हमें कबूल है की स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं एक हिन्दू जोड़े की उनकी रीति रिवाज के साथ आश्रम में शादी सम्पन्न कराई गई। जोड़ों में मुबारक खां के साथ मुस्कान, बब्लू के साथ सन्ऩो, शब्बीर के साथ हसना खातून, बहीद के साथ रूखसाना तथा एक हिन्दू समाज से अरूण कुमार चित्रकूट के साथ रानी पिपरौधा हमीरपुर सहित 5 लड़का लड़कियों की शादी शामिल हैं। सभी शादी जोड़ों को मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी द्वारा उपहार एवं संप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनीस मंसूरी ने कहा कि मंसूरी समाज बहुत पिछड़ा समाज है, जिसके रोजगार के संसाधन न होने के कारण जो अपने बच्चों की शादी करने में असमर्थ होते हैं। कहा कि ऐसे लोगों की मदद के लिए आल इंडिया मंसूरी समाज प्रत्येक वर्ष शादी सम्मेलन का आयोजन कर गरीब परिवारों की मदद करता चला आ रहा है, और उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाता है।
आल इंडिया मंसूरी समाज के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक रहीम बक्स मंसूरी ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पिछड़े समाज को जागरूक करना व उनका उत्साह वर्धन करना है। युवा पीढ़ी को शिक्षित बनाने और बुजुर्गो का सम्मान करने की प्रेरणा देना है। वहीं आल इंडिया मंसूरी समाज के जिलाध्यक्ष राका मंसूरी व पसमांदा मुस्लिम समाज के जिलाध्यक्ष अंसार मंसूरी एवं सम्मेलन अध्यक्ष शकील मंसूरी ने संयुक्त रूप से कहा कि सम्मेलन में आने वाले जोड़ों को खाने, ठहरने एवं उपहारों की व्यवस्था की गई थी, जिसमें फ्रिज, पंखा, बेड, सौफा, टीवी, सिलाई मशीन, मिक्सी आदि उपहार स्वरूप प्रदान की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन अजीज मंसूरी बेलाताल ने किया। वहीं संगठन के जिला महासचिव शब्बीर मंसूरी ने सभी आए हुए मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अंसार मंसूरी अध्यक्ष पसमांदा मुस्लिम समाज, डॉ करीम बख्श, यासीन मंसूरी कोषाध्यक्ष, अकबर मंसूरी मीडिया प्रभारी, सरपरस्त बशीर निजामी, खजांची हनीफ मंसूरी खरेला, प्यार मोहम्मद सम्मेलन उपाध्यक्ष सईद मंसूरी खरेला, शहजाद मंसूरी ध्वर्रा, जावेद मंसूरी मंडल उपाध्यक्ष, अजीज मंसूरी पूर्व जिलाध्यक्ष, डॉ सनत राजपूत, मारूति श्रवण साहू, शोभाला यादव सपा जिलाध्यक्ष, मफत कमाल स्यांवन, अब्दुल हमीद ब्लाक अध्यक्ष, इदरीश एडवोकेट, गुलाम मोहम्मद कानूनी सलाहकार, हाफिज मोहम्मद कासिम, हमीद मंसूरी, अजीज मंसूरी पनवाड़ी, इरफान मंसूरी हमीरपुर, अहीक मंसूरी, कदीर अहमद, बहीद मंसूरी, कदीर अहमद, हुसैन, लतीफ, आसिफ अली, शाकिर अली, हाजी छोटे खां, शफी मंसूरी, प्यार मोहम्मद, रिजवान आलम, बली मोहम्मद, रऊप मंसूरी, अंसार मंसूरी भरवारा, अनबार मंसूरी, कलीम मंसूरी, अनीस मंसूरी, सुल्तान मंसूरी, आजाद मंसूरी, सोहराब एडवोकेट, सलीम मंसूरी बांदा, मुस्ताक मंसूरी हमीरपुर, शमीम मंसूरी, एनुअल हक राईन बांदा, सद्दाम अली, हसीन मोहम्मद, मुन्ना मंसूरी आदि समाज के लोग मौजूद रहे।

More Stories
झांसी18अगस्त26**ट्रेन से 50 लाख रुपए की चांदी पकड़ी गई……!!*
नई दिल्ली18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर मंगलवार, 18 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार*
लखनऊ18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*