महोबा8अक्टूबर25*व्यापारी सामाजिक संतुलन का बड़ा मजबूत आधार .. एम एल सी
व्यापार मंडल के दशहरा मिलन समारोह में व्यापारी और राजनीतिक दिग्गज जुटे
सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता सीमा पटनाहा सिंह ने व्यापारी कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी को बताया जरूरी
अजय विश्वकर्मा महोबा यूपीआजतक
महोबा। जिले के नगर पंचायत खरेला में नगर व्यापार मंडल के दशहरा मिलन कार्यक्रम में व्यापारियों और राजनीतिक कद्दावर नेताओं की अधिक मौजूदगी रही। मुख्य अतिथि एम एल सी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि तमाम सरकारों में गुंडा टैक्स फिरौती लुट की समस्याओं से परेशान रहे व्यापारियों का भाजपा सरकार में अब सुरक्षा स्वाभिमान और सम्मान मिल रहा है। कहा कि केंद्र सरकार के जी एस टी कम करने से आर्थिक बाजार मजबूत हो रहा हैं। व्यापारी ही समाजिक संतुलन का मजबूत आधार है।
नगर के शिवमंगलम परिसर में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू गुप्ता की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, हमीरपुर व्यापार उद्योग अध्यक्ष के जी अग्रवाल , सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता सीमा पटनाहा ने संयुक्त रूप से सरस्वती मां के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दशहरा मिलन समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि केरोन काल जैसी विभीषिका और वसूली माफियों ,गुंडा टैक्स जैसी समस्याओं को झेलकर भी व्यापारी समाज की मुख्य धारा में रहता है । समाजसेवा धर्मार्थ तक दृढ़ता से करके भी व्यापार मजबूत करता है। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने व्यापारियों के सामाजिक सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि गांव से शहर तक व्यापारी ही समाजिक सरोकार रखकर हर परिस्थितियों का सामना करके भी अपने व्यापार को बढ़ाता हैं । तीरंदाजी संघ की सचिव और सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता सीमा पटनाहा ने व्यापारियों के सामाजिक सहयोग की सराहना की और कहा परम्परागत होने वाले कार्यक्रमों में महिलाओं की सहभागिता नारी शक्ति अभियान के दौर में जरूरी हैं ।
हर एक प्रगति के पीछे महिला भी अहम भूमिका होती हैं। उन्होंने इलाके के लोगों के स्नेह प्रेम की प्रशंसा की और कहा समय समय पर आपकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास करेंगे। कबरई ब्लाक प्रमुख अवनीन्द्र सिंह ने भी व्यापारियों के स्नेह और उनके सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग की मदद सहयोग करके व्यापारी प्रत्येक संघर्ष को झेलता है। लेकिन अपने व्यापार को मजबूत करने के किसी तरह कमी नहीं छोड़ता है।
कार्यक्रम में खरेला नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह, महोबा व्यापारी नेता भगवत नगायच,कबरई ब्लाक प्रमुख अवनीन्द्र सिंह उर्फ राजू, डा अशोक कुमार सिंह, महोबा व्यापारी नगर मंडल अध्यक्ष रवि साहू, राठ के काशी प्रसाद गुप्ता आदि ने भी व्यापारियों की समस्याओं और सहयोग पर प्रकाश डाला। आयोजक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजू गुप्ता और सदस्यों ने आगंतुक अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर आभार जताया। रामनरेश तिवारी, गौरव गुप्ता, बंटा गुप्ता,राजकुमार गुप्ता , कौशलेंद्र सिंह भदौरिया , ईश्वरदास सोनी , रविन्द्र मिश्रा , बाबी मिश्रा, मनोज गुप्ता , दिनेश गुप्ता , जीतू तिवारी , अभिषेक पाठक सहित बड़ी संख्या में नगर के व्यापारी शामिल रहे।

More Stories
नैनीताल29अप्रैल26*जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, ईलाके में दहशत,
नैनीताल लालकुआं29अप्रैल26* 34वीं बटालियन आईटीबीपी में खुला आंचल मिल्क पार्लर,
लालकुआँ29अप्रैल26*प्रधान विवाद में बड़ा उलटफेर: