May 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

महोबा 8मई26**ट्रैक्टर चोरी की घटना का सफल अनावरण,

महोबा 8मई26**ट्रैक्टर चोरी की घटना का सफल अनावरण,

*जनपद महोबा पुलिस* *सर्किल- चरखारी, थाना- चरखारी*

सादिक इस्लाम की रिपोर्ट रिपोर्टर चरखारी

महोबा 8मई26**ट्रैक्टर चोरी की घटना का सफल अनावरण,

*ट्रैक्टर चोरी की घटना का सफल अनावरण, पुलिस मुठभेड़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के अन्तर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 03 शातिर बदमाश गिरफ्तार,*
*कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 03 अन्य संदिग्ध ट्रैक्टर बरामद, 02 अवैध तमंचे व 04 कारतूस बरामद-*

सर्किल- चरखारी, थाना- चरखारी

*संक्षिप्त विवरण*
– दिनांक- 01.05.2026 को थाना चरखारी क्षेत्र अन्तर्गत मोहल्ला रायनपुर निवासी दीनदयाल पुत्र भान सिंह के द्वारा थानाहाजा में शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया गया कि दिनांक- 30.04.2026 की रात्रि में उसका ट्रैक्टर मय ट्राली के अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस सूचना पर थाना चरखारी में मु.अ.सं. 72/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
– पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह द्वारा उक्त चोरी की घटना का संज्ञान लिया गया एवं घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वन्दना सिंह एवं क्षेत्राधिकारी श्री रविकांत गोंड के निकट पर्यवेक्षण में थाना चरखारी, जनपदीय स्वॉट एवं सर्विलांश के साथ पुलिस टीमों का गठन किया गया।
– गठित पुलिस टीमों ने घटना के संबंध में वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर दिनांक- 07/08.05.2026 की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की तलाशी एवं अपराध नियंत्रण हेतु भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 30.04.2026 को कस्बा चरखारी से चोरी की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को बेचने के उद्देश्य से कुछ बदमाश गुढ़ा से पनवाड़ी होते हुए मध्यप्रदेश की ओर जाने वाले हैं तथा उनके पास अवैध हथियार भी हैं।
– सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गौरहारी व भटेवरा कलां के बीच स्थित टूटी पुलिया के पास घेराबंदी कर एम्बुश लगाया गया। कुछ समय पश्चात संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर बदमाश ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचों से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दो बदमाश घायल हो गये, इस दौरान 02 घायल अभियुक्तों सहित कुल तीन अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान—*
1. गजेन्द्र बघेल पुत्र पानसिंह उम्र 33 वर्ष नि. ग्राम गौसपुर थाना सरायछोला जनपद मुरैना (म0प्र0) (पुलिस मुठभेंड में घायल)
2. रंजीत बघेल पुत्र सुरेन्द्र सिंह उम्र 21 वर्ष नि. ग्राम गौसपुर थाना सरायछोला जनपद मुरैना (म0प्र0) (पुलिस मुठभेंड में घायल)
3. रविन्द्र बघेल पुत्र रामप्रसाद उम्र 26 वर्ष निवासी सिद्धनगर कॉलोनी थाना कोतवाली मुरैना (म0प्र0)
के रूप में हुई।
*अभियुक्तों के कब्जे से हुई बरामदगी का विवरण-*
– चोरी का ट्रैक्टर महिन्द्रा 475 DI मय ट्रॉली
– 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर
– 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
– 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर
– 02 मोबाइल फोन
– नगद रुपये बरामद किये गये।
– 03 संदिग्ध ट्रैक्टर बरामद
जिसमें से 02 ट्रैक्टर आयसर कम्पनी व 01 ट्रैक्टर सौनालिका कम्पनी का
*पूछताछ का विवरण-*
– पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया कि उन्होंने दिनांक 30.04.2026 की रात्रि में चरखारी क्षेत्र से उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की थी तथा उसे बेचने के लिए ले जा रहे थे ।
– अभियुक्तों की निशानदेही पर ग्राम गुढ़ा स्थित एक बाग से 03 अन्य संदिग्ध ट्रैक्टर भी बरामद किये गये, जिनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
– घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु सीएचसी चरखारी भेजा गया, जहां से बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल महोबा रेफर किया गया है, चिकित्सकों ने उनकी हालत स्थिर बतायी है।
*पंजीकृत अभियोग-*
– इस संबंध में थाना चरखारी पर मु0अ0सं0 83/2026 धारा 109(1)(पुलिस मुठभेड़)/352/3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। साथ ही पूर्व में दर्ज मु0अ0सं0 72/2026 धारा 303(2) बीएनएस में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की वृद्धि की गई है।
*गिरफ्तार अभियुक्त गजेन्द्र बघेल पुत्र पानसिंह का आपराधिक इतिहास-*
1. मु.अ.सं. 182/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना मुरैना, मध्य प्रदेश।
2. मु.अ.सं. 318/24 धारा 115(2)/126(2)/324(4) बीएनएस थाना ज्योति नगर जयपुर सिटी साउथ, राजस्थान।
– गिरफ्तार अभियुक्तगण मध्य प्रदेश राज्य के निवासी हैं, जिनके द्वारा अन्य अपराध कारित करने की जानकारी प्राप्त हुई है, सभी अभियुक्तों के आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी की जा रही है । प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*अभियुक्तों को गिऱफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*

– *थाना चरखारी पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष चरखारी श्री प्रवीण कुमार सिंह
2. व0उ0नि0 रमेश कुमार यादव 3. उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह 4. उ0नि0 मलखान सिंह 5. उ0नि0 विशाल वाजपेई
6. हे0कां0 श्याम किशोर 7. हे0कां0 दिनेश सिंह 8. कां0 राजेश सिंह 9. कां0 नरेन्द्र बाबू
10. कां0 नन्दलाल पटेल 11. कां0 संदीप कुमार 12. कां0 पंकज कुमार
– *जनपदीय स्वॉट/सर्विलांश पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 श्री शिवप्रताप सिंह, प्रभारी
2. कं.ऑ. अभिषेक वर्मा 3. कां0 दीपक वर्मा 4. कां0 रंजीत सिंह
5. कां0 निर्भय सिंह 6. कां0 सत्यम सिंह जादौन 7. कां0 कुलदीय यादव