August 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उत्तर प्रदेश20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

उत्तर प्रदेश20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

उत्तर प्रदेश20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, मुख्य सचिव ने DM, मंडलायुक्तों को दिए निर्देश, बेसिक, माध्यमिक स्कूलों में साफ सफाई के निर्देश, स्कूलों में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने को कहा, शिकायत मिलने पर तत्काल जांच के निर्देश दिए गए, ‘पानी, शौचालय, बिजली, हाथ धोने की व्यवस्था हो’

➡लखनऊ, लखनऊ में युवक की हत्या से हड़कंप, खानपुर,अटेसुवा गांव के लोगों में भिड़ंत, मोनू नाम के युवक की हत्या कर दी गई, हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल, महिंगवा थाना के शाहपुर चौराहे की घटना

➡लखनऊ, अवैध डेयरियों के खिलाफ अभियान थमा, पारा,बुद्धेश्वर क्षेत्र में नहीं हो सकी कार्रवाई, बुधवार को नहीं हो सकी कोई भी कार्रवाई, पुलिस फोर्स नहीं मिलने से कार्रवाई नहीं हो सकी, नगर निगम की टीम का अभियान थम गया, डेयरी माफिया ने पुलिस पर किया था हमला

➡लखनऊ, अल्पसंख्यक आयोग में नियुक्ति में देरी पर HC नाराज, आयोग के रिक्त पद 12 जून 2024 से पड़े हैं खाली, ‘डेढ़ साल से मामला लंबित सरकार ने नहीं उठाया ठोस कदम’, कोर्ट ने सरकार को 4 सप्ताह की और मोहलत दी, सरकार ने लंबित आवेदनों पर एक साथ विचार की बात कही, जनवरी से अब तक 12 नए आवेदन मिलने की जानकारी दी, सरकार के आश्वासन से कोर्ट पूरी तरह संतुष्ट नहीं, मामले की अगली सुनवाई 21 सितंबर 2026 को होगी

➡लखनऊ, SGPGI की हुदहुद झील में मछलियां मरीं, अचानक बढ़ी मृत मछलियों की संख्या, ऑक्सीजन की कमी से मौत की आशंका, झील में मृत मछलियों का वीडियो वायरल

➡लखनऊ, एयरपोर्ट पर मिला 32 बोर का कारतूस, नेपाली महिलाओं के बैग से मिला कारतूस, दिल्ली जा रही महिलाएं हिरासत में ली गईं

➡दिल्ली, पूर्व पीएम राजीव गांधी की आज जयंती, पिता की जयंती पर राहुल गांधी का पोस्ट, आपके सपनों का भारत बनाने का संकल्प- राहुल, आपकी यादें मेरी हिम्मत हैं पापा- राहुल गांधी, सद्भावना, करुणा, न्याय, अधिकार- राहुल गांधी, पापा, आपकी ये सीख मेरी शक्ति है- राहुल गांधी

➡दिल्ली, पूर्व पीएम राजीव गांधी की आज जयंती, वीर भूमि पहुंच कर सोनिया गांधी ने श्रद्धांजलि दी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने श्रद्धांजलि दी

➡दिल्ली, NCERT ने TDT का किया पुनर्गठन, 11वीं-12वीं राजनीति विज्ञान की किताबों पर काम, प्रो. संदीप शास्त्री बने नई टीम के TDT लीडर, NEP 2020 के अनुरूप तैयार होंगी नई किताबें, NCF-SE 2023 के अनुरूप भी होगा पाठ्यक्रम, नई शिक्षा नीति के अनुरूप होगा पूरा बदलाव

➡लंदन, मेहुल चौकसी का वकील गिरफ्तार, विजय अग्रवाल लंदन में गिरफ्तार, 2 महिलाओं से यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, भारतीय वकील विजय अग्रवाल गिरफ्तार, पीए मनप्रीत कौर भी अपराध में शामिल

➡दिल्ली, दिल्ली एयरपोर्ट पर मिला 68.53 लाख कैश, CISF ने 2 यात्रियों को गिरफ्तार किया, दोनों गुवाहाटी होते हुए अगरतला जा रहे थे, सामान की तलाशी में भारी मात्रा में कैश मिला

➡दिल्ली, रोहिणी में फर्जी CBI रेड की कोशिश, रोहिणी में कारोबारी के घर फर्जी रेड की कोशिश, CBI अधिकारी बनकर पहुंचे 8-10 संदिग्ध लोग, परिवार की महिला ने गेट खोलने से किया इनकार, महिला की सूझबूझ से फर्जी रेड की कोशिश नाकाम, CBI के फर्जी पहचान पत्र दिखाने का आरोप

➡ग्रेटर नोएडा, फर्नीचर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, पहले फ्लोर में लगी आग पूरी फैक्ट्री में फैली, दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, दमकल,पुलिस ने कर्मचारियों को निकाला बाहर, इकोटेक-3 थाना क्षेत्र की घटना

➡महराजगंज, सड़क हादसे में 4 की मौत का मामला, 4 की मौत के मामले में नेता पर कार्रवाई, राजू गुप्ता का शांतिभंग में चालान किया गया, मृतक के परिजनों को भड़काने का लगा आरोप, राजू गुप्ता अंतिम संस्कार स्थल पर जा रहे थे, किसान नेता,पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक, निचलौल थाना क्षेत्र के बरोहिया का मामला

➡आजमगढ़, बिलरियागंज के पक्के पोखरे में गिरी कार, बुधवार को अचानक पोखरे में गिरी कार, हादसे के दौरान पानी में डूबने लगी कार, कार का गेट खुलने से चालक की बची जान, चालक गोलू किसी तरह कार से बाहर निकला

➡ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, बिलासपुर में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 24 हजार वर्ग मीटर जमीन से हटाया अतिक्रमण, अवैध निर्माण पर प्राधिकरण ने की कार्रवाई, अधिसूचित एरिया में हो रही थी अवैध प्लॉटिंग, कालोनाइजरों ने बाउंड्री बनाकर किया था कब्जा, नोटिस के बाद भी नहीं हटाया गया अतिक्रमण, जमीन की अनुमानित कीमत करीब 48 करोड़ रुपये

➡चित्रकूट, भारी बारिश के चलते डीएम का फैसला, प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक स्कूल बंद, डीएम ने विद्यालयों में छुट्टी के दिए निर्देश, कई रपटों पर पानी का तेज बहाव

➡आगरा, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रहे पुलिस अफसर, बिना जानकारी अफसरों को कोर्ट भेजने पर नाराजगी, आगरा पुलिस कमिश्नर को खुद पेश होना था- HC, CP ने एक पत्र भेजकर अपना पल्ला झाड़ा, खुद पेश होने की बजाय हाजिरी माफी लगा दी, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर सचींद्र पटेल आए थे, ACP गौरव सिंह भी हाईकोर्ट में पेश हुए, दोनों पुलिस अफसरों ने कोर्ट में स्वीकार किया, जिस केस की सुनवाई उसके बारे में पता नहीं था, अफसरों का जवाब सुन हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई, इन अफसरों को यात्रा, दैनिक भत्ता नहीं मिलेगा, अन्य सरकारी सुविधा नहीं दी जाएगी- हाईकोर्ट, आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार को झटका, दीपक कुमार की हाजिरी माफी की अर्जी खारिज, कोर्ट ने पेश होने के लिए उन्हें आखिरी मौका दिया, अगली सुनवाई में नहीं गए तो DGP बुलाएंगे- HC, 8 सितंबर को हाईकोर्ट में फिर से सुनवाई होगी

➡मेरठ, पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से 2 गौकश घायल, दोनों पर 2 दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज, घायल गौकशों को अस्पताल में भर्ती कराया, मौके से अवैध तमंचे और बाइक बरामद, घटना को अंजाम देकर लौट रहे थे आरोपी, लिसाड़ी क्षेत्र के मदीना मस्जिद के पास मुठभेड़

➡बागपत, कुत्ते के काटने के बाद युवक की मौत, करीब 3 महीने बाद युवक की मौत, रेबीज के लक्षण दिखने के बाद मौत, दिल्ली ले जाते समय युवक की मौत, बागपत के ललियाना गांव का मामला

➡गाजियाबाद, 20 रुपए के लिए हत्या करने वाला अरेस्ट, आरोपी समीर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से समीर हुआ घायल, आरोपी के पास से तमंचा और चाकू बरामद, नशे के लिए 20 रुपए मांगने पर हुआ था विवाद, शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने की गिरफ्तारी

➡शामली, किसान द्वारा आत्मदाह की कोशिश का मामला, किसान को बचाने नहीं दौड़े अधिकारी, अधिकारी और पुलिस की भूमिका संदिग्ध, SDM, तहसीलदार, कानूनगो की जांच, मौके पर वीडियो बनाता पुलिस दारोगा, तहसीलदार राहुल सिंह पर गंभीर आरोप, डीएम शामली ने जांच के आदेश दिए, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी, किसान की चारदीवार गिराने गई थी टीम, ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर आग लगाई थी, आदर्श मंडी थाना क्षेत्र की गोहानी की घटना

➡बिजनौर, पहाड़ों पर बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, अन्य सहायक नदियां उफान पर,लोग परेशान, डीएम ने बाढ़ प्रभावित स्थलों का किया निरीक्षण, ट्रैक्टर पर बैठकर DM जसजीत कौर ने किया निरीक्षण, बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के लिए अधिकारियों को निर्देश, बिजनौर के बढ़ापुर और चांदपुर क्षेत्र का निरीक्षण, मुरादबखशपुर और कादरगंज गांव का निरीक्षण

➡रायबरेली, रेलवे कॉलोनी में महिला का मिला शव, फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, शहर कोतवाली क्षेत्र की घटना

➡हमीरपुर, दो स्कूली बसों में जोरदार भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल, घायल बच्चों को CHC में कराया भर्ती, एक स्कूली बस चालक मौके से फरार, RP गुरुकुल, PSN इंटर कॉलेज के बच्चे, राठ कोतवाली क्षेत्र के सेना रोड की घटना

➡शाहजहांपुर, दबिश के दौरान सर्राफा की मौत मामला, 6 पुलिसकर्मियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज, मलिहाबाद, निगोही पुलिस वालों पर आरोप, छत से गिरकर व्यापारी की मौत हुई थी, पुलिस वालों पर छत से फेंकने का आरोप, निगोही थाने में अज्ञात पुलिस वालों पर केस, पुलिस ने घर पर न होने का दावा किया था, दबिश वाली रात उमेश का शव मिला था, चोरी के जेवर खरीदने का उमेश पर आरोप, कोर्ट के NBW के बाद घर पहुंची थी पुलिस

➡मेरठ, शिव शांति हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों से मारपीट, बच्चे की देखरेख को लेकर शिकायत करने पर मारपीट, संचालक, स्टाफ पर बाहरी लोगों को बुलाने का आरोप, करीब 20 हथियारबंद लोग अस्पताल पहुंचे- परिजन, लाठी-डंडों से लैस लोगों पर मारपीट का आरोप, महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने का आरोप, घटना में परिवार के कई लोगों के घायल, भावनपुर इलाके के शिव शांति हॉस्पिटल का मामला.