August 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उत्तर प्रदेश20अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

उत्तर प्रदेश20अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

उत्तर प्रदेश20अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡➡️लखनऊ : गोमतीनगर में पुलिस का चेकिंग अभियान, G20 रोड पर चेकिंग के दौरान हंगामा, कार चालक ने बैरिकेडिंग गिराई, फिल्मी अंदाज में कार को रिवर्स किया, बैरिकेडिंग को टक्कर मारकर भागा कार चालक, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

➡️प्रयागराज : जिला कोर्ट में शंकराचार्य पद के मामले में आज सुनवाई, अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के पद को लेकर सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में सुनवाई होगी, शंकराचार्य पदनाम लिखने पर आपत्ति जताई गई है, शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी ने अर्जी दाखिल की।

➡️आजमगढ़ : पवरिया-पमरिया मुस्लिम बिरादरी को OBC सूची में शामिल करने की मांग, मामला यूपी पिछड़ा वर्ग आयोग के समक्ष पहुंचा, आज सुबह 11:30 बजे आयोग में होगी सुनवाई।

➡️प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट का SC/ST एक्ट पर अहम फैसला, हाईकोर्ट ने कहा जातिसूचक शब्द बोलना अपने आप में अपराध नहीं, ठोस सबूत और स्पष्ट इरादा जरूरी, ‘चमार’ शब्द का इस्तेमाल अपराध साबित नहीं करता, जाति के आधार पर अपमानित करने का इरादा साबित करना जरूरी, HC ने निचली अदालत का समन आदेश रद्द कर दिया।

➡️प्रयागराज : गाजियाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, वेश्यालय जाने वाले ग्राहक पर नहीं चलेगा केस, सिर्फ ग्राहक होने से अपराध नहीं बनता- हाईकोर्ट, व्यक्तिगत संतुष्टि के लिए पैसे देना वेश्यावृत्ति के उद्देश्य में नहीं आता, इसके लिए व्यावसायिक शोषण होना जरूरी, कोर्ट ने गाजियाबाद कोर्ट की पूरी कार्यवाही रद्द कर दी।

➡️दिल्ली : रोहिणी में फर्जी CBI रेड की कोशिश नाकाम, ‘स्पेशल 26’ स्टाइल में 8-10 लोगों ने खुद को CBI अधिकारी बताया, कारोबारी के घर पहुंचकर तलाशी लेने का दावा किया, वारंट नहीं दिखाने पर महिला ने गेट खोलने से इनकार किया, करीब डेढ़ घंटे तक घर के बाहर खड़े रहे संदिग्ध, पड़ोसियों के पहुंचने पर दस्तावेज लाने के बहाने फरार हुए, परिवार ने पुलिस को सूचना दी, घटना CCTV में कैद हुई।

➡️मेरठ : ससुराल पहुंची बहू का हंगामा, ससुरालियों ने बहू और बच्चों को घर में नहीं आने दिया, बहू और परिजनों ने गेट पर किया हंगामा, ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, सिविल लाइन क्षेत्र के नंगला भट्टू की घटना।

➡️कन्नौज : कुएं में गिरा बुजुर्ग, लोगों ने पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने बुजुर्ग को बाहर निकाला, सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला।

➡️अमेठी : विद्युत पोल से सटे तार में उतरा करंट, करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र का मामला।

➡️दिल्ली : BCI चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ CJP का प्रदर्शन आज, इस्तीफे की मांग को लेकर ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन करेगी प्रदर्शन, सुबह 10 बजे BCI कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, बॉम्बे बार एसोसिएशन भी इस्तीफे की मांग कर चुकी है।

➡️शामली : हादसे के बाद ट्रक में जिंदा जला चालक, डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलटा ट्रक, पलटते ही लगी भीषण आग, दमकल ने आग बुझाई, ट्रक में फंसे चालक की जिंदा जलकर मौत, झिंझाना के बिडोली के पास की घटना।

➡️बहराइच : बिजली कटौती से मोहल्लेवासियों में आक्रोश, BJP सभासद आकर्ष जायसवाल धरने पर बैठे, गुलामअली पुरा में सभासद ने किया प्रदर्शन, बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी, गुल्लाबीर जेई पर रिश्वतखोरी के आरोप लगाए, पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ।

➡️अलीगढ़ : घर में व्यक्ति का शव मिला, शव के पास से चाकू बरामद, घर का फर्श खून से लतपथ मिला, मृतक की पत्नी और मायके पक्ष पर हत्या का आरोप, देहली गेट थाना इलाके की घटना।

➡️शाहजहांपुर : चर्चित गौतम हत्याकांड मामले में कार्रवाई, समीर अली पर हिंदू युवक की हत्या का आरोप, चाकू से गोदकर हत्या की गई थी, आरोपी समीर के घर 20 अगस्त को बुलडोजर कार्रवाई होगी, प्रशासन की निगरानी में होगी कार्रवाई।

➡️झांसी : तेज बहाव में नाला पार कर रहा युवक बहा, अचानक तेज पानी के बहाव में राकेश बह गया, सूचना पर SDM मौके पर पहुंचे, अंधेरा होने से तलाश में दिक्कत, SDRF टीम के पहुंचने का इंतजार, मऊरानीपुर थाना क्षेत्र का मामला।

➡️रायबरेली : अवैध गांजा तस्कर को पुलिस ने दबोचा, कब्जे से 1150 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी सरवन गिरफ्तार, खीरो थाना पुलिस ने की कार्रवाई।

➡️झांसी : पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़, मुठभेड़ में चार आरोपी गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल, चारों हत्या के प्रयास और लूट के मामले में वांछित थे, कब्जे से दो तमंचे, खोखा और कारतूस बरामद, नयाखेड़ा रोड के पास हुई मुठभेड़।

➡️सहारनपुर : पुलिस और गौकशों में मुठभेड़, शकील पैर में गोली लगने से घायल, पुलिस ने शकील को गिरफ्तार किया, दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, कब्जे से खोखा, कारतूस और जिंदा गोवंश बरामद, देवबंद थाना क्षेत्र का मामला।

➡️शामली : पत्रकार से लूटपाट के दौरान हमला, बदमाशों ने पत्रकार से नगदी और फोन लूटा, विरोध करने पर चाकू से हमला किया, घायल पत्रकार अस्पताल में भर्ती, 5 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

➡️आगरा : 240 सदस्यीय जापानी डेलिगेशन आज आगरा पहुंचेगा, डेलिगेशन में जापान के प्रमुख CEO और बड़े कारोबारी प्रतिनिधि शामिल, ताजमहल के दीदार से शुरुआत होगी, होटल जेपी पैलेस में राउंड टेबल मीटिंग होगी, निवेशकों के साथ अहम बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।

➡️सहारनपुर : शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में 4 गिरफ्तार, चेकिंग और गश्त के दौरान पुलिस ने पकड़ा, चारों अभियुक्तों को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

————————————————————————————

● लखीमपुर खीरी — नीमगांव: सिकंद्राबाद कस्बे में तीन सर्राफा दुकानों के शटर काटकर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर ली, सूत्रों के मुताबिक चोरी की रकम करीब 10 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है, चौकी से महज 400 मीटर दूर हुई वारदात से व्यापारियों में आक्रोश है, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी

● लखीमपुर खीरी — मैगलगंज: सेमराघाट गांव में ससुराल में मिले मकान में रह रहे पति को भगाने और मकान पर कब्जे की नीयत से घर में आग लगाने का आरोप लगा है, सूचना पर पहुंची पीआरवी ने मामले की जांच शुरू की

● लखीमपुर खीरी — हैदराबाद: घरथनिया गांव के पास अनियंत्रित बाइक कंटीले तारों में जा फंसी, हादसे में पशु मित्र की गर्दन कटने से मौत हो गई, मृतक मितौली क्षेत्र के केदारीपुर गांव का निवासी था और कस्ता पशु अस्पताल में संविदाकर्मी था