मथुरा 28 मई 26 *महानिदेशक पी.ए.सी. द्वारा जनपद मथुरा का भ्रमण*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* *आज दिनांक 28.05.2026 को श्रीमान महानिदेशक, पी.ए.सी. द्वारा जनपद मथुरा का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने श्री कृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था का गहन स्थलीय निरीक्षण किया। सुरक्षा में तैनात बल को ब्रीफ करते हुए उन्होंने उच्च स्तरीय सतर्कता बरतने तथा सुरक्षा मानकों को कड़ाई से लागू करने के दिशा-निर्देश जारी किए । इसी क्रम में महानिदेशक महोदय द्वारा रांची बांगर स्थित पी.ए.सी. कैंप का भी दौरा किया गया। उन्होंने वहां मौजूद बैरक, कोत (शस्त्रागार) तथा विशेष सुरक्षा बल (SSF) के बैरकों की स्थिति को देखा। जवानों के रहन-सहन, खान-पान की गुणवत्ता और कैंप की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार व व्यवस्थाओं को और चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। इस अवसर पर पी.ए.सी. व स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे ।*

More Stories
देहरादून12जुलाई26*विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मिले पत्रकार कल्याण समिति के पदाधिकारी |
कोलकाता12जुलाई26*बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी की चर्चा ज़ोरों पर!!
लखनऊ12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*