*पूर्णिया बिहार 28 मई 26 पूर्णिया में अकीदत और भाईचारे के साथ मनी बकरीद, मस्जिदों-ईदगाहों पर रहा पुलिस का कड़ा पहरा*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बीवीएन बिहार
*पूर्णियां बिहार ।* मुस्लिम भाइयों का कुर्बानी का पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद पूर्णिया जिले में शांतिपूर्ण और खुशगवार माहौल में मनाया गया। पर्व को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पूर्णिया पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।
जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में स्थित मस्जिदों, ईदगाहों और इबादतगाहों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुबह से ही नमाजियों की सुरक्षा को लेकर जवान अलर्ट मोड पर दिखे। सीमांचल क्षेत्र की लगभग सभी मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की।
नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मस्जिदों और ईदगाहों में भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। दूसरे समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर बकरीद की शुभकामनाएं दीं।
नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम परिवारों ने अपने-अपने घरों में रिवाज के मुताबिक जानवरों की कुर्बानी दी। इस दौरान साफ-सफाई और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पूरा ख्याल रखा गया।
जिले के सभी थानाध्यक्ष खुद क्षेत्र में गश्त करते नजर आए। कसबा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुबह से ही क्षेत्र में सक्रिय दिखे। उन्होंने ईदगाहों और संवेदनशील इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जिला प्रशासन की मुस्तैदी और पुलिस की चौकसी के चलते जिले में कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। बकरीद का पर्व पूरे जिले में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ।

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 मई 26 *पूर्णिया में एसटीएफ की सूचना पर बड़ी कार्रवाई, 44 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 29 मई 26 *30 मई अंतिम तारीख: पेंशन के लिए जीवन प्रमाणीकरण युद्धस्तर पर, 54,959 लाभुक अब भी बाकी*
बांदा 29 मई 26*तूफान का कहर मुरवल गांव में सोलर पैनल टूटा, किसान की सिंचाई ठप*