भरथना इटावा 17 अक्टूबर*रेलवे ओएचई लाइन की चपेट में आने से छात्र झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
भरथना रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम करीब सवा पांच बजे डाउन लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी जिसमे पेट्रोल के वैगन लगे थे,उस पर चढ़ने के दौरान छात्र अभिषेक 15 पुत्र दीप चंद्र निवासी नगला हीरामन (लहरोई) भरथना ओएचई लाइन की चपेट में आने से जोरदार करंट लगने पर नीचे गिर पड़ा,गंभीर रूप से घायल छात्र को एम्बुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया।घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों के अनुसार दूसरी ओर जाने के लिए छात्र पेट्रोल वैगन में लगी सीढ़ी पर चढ़ गया जिससे वह ओएचई लाइन के करंट की चपेट में आकर झुलस कर नीचे गिर पड़ा।
घटना स्थल पर मौजूद घायल की बहिन पायल ने बताया कि वह भाई के साथ कोचिंग से वापस आ रही थी,डाउन लाइन पर मालगाड़ी खड़ी थी, जबकि साथ में मौजूद भाई कब मालगाड़ी के वैगन पर चढ़ गया,पता ही नही चला।
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
रोहतास22जून26*आईएएस दीपक कुमार मिश्रा बने रोहतास के नए जिलाधिकारी: उदिता सिंह से लिया प्रभार |
पूर्णिया बिहार22जून26*पूर्णिया को मिला पहला एसएसपी: डॉक्टर शौर्य सुमन ने संभाला मोर्चा,
पूर्णिया कस्बा 22 जून26 कसबा हत्याकांड: 3 दिन में खुलासा, हथियार समेत 2 आरोपी गिरफ्तार