भरथना इटावा 17 अक्टूबर*पत्रकार पर हुआ जानलेवा हमला यूपी आज तक क्राइम रिपोर्टर पर हुआ हमला
मुहल्ला नेविलगंज कस्वा निकट एम एस के स्कूल के पास अतुल कुमार पुत्र स्व० राम वावू पोरवाल (क्राइम रिपोर्टर-भरथना इटावा यूपी आजतक) अपने निजी निवास भवन में स्थिति रेडीमेड की थोक दुकान में वाहर से लाये हुए माल/ सूट के कपड़ों को व्यवस्थित रखने पहुंचा तो पहले से मेरी पत्नी रूपा देवी उर्फ अलका से मेरे मकान के सामने यह रहे उमेश कुमार यादव से किसी बात पर विवाद उत्तेजक भाषा में हो रहा था।अतुल कुमार (पोरवाल) के अनुसार असभ्य भाषा को रोकने से मना करने पर विवाद बढ़ता गया।विवाद बढ़ने से सामने रहने बाले यादव परिवार ने आपा खोते हुए लाठी/डन्डा से अतुल कुमार पोरवाल के सिर पर वार कर दिया। अतुल कुमार (पोरवाल) के सिर पर वार करते समय बचाव करने पहुंची पत्नी रूपा देवी के वायें कन्धे पर भी लाठी/डन्डा से घातक प्रहार कर दिया गया।माता-पिता पर हुये घातक प्रहार से घबड़ाए हुए छोटे बच्चों द्वारा चीख पुकार/शोर गुल होने पर आसपास के लोग दोडे तो हमला वर लाठी/डन्डा सहित मोके से भाग निकला।आनन फानन पत्नी ने ११२ नम्बर पर मदद की गुहार लगाई और थोड़ी ही देर में आयी एम्बुलेंस ने घायल अतुल कुमार (पोरवाल)को सरकारी अस्पताल भरथना -इटावा में पहुंचा दिया। अतुल कुमार (पोरवाल)की पत्नी रुपा देवी उर्फ अलका द्वारा थाना भरथना-इटावा को लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा गया। सभी जानकारी उक्त घायल अतुल कुमार (पोरवाल) द्वारा प्राप्त हुई हैं।
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
नई दिल्ली 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति