पपरेन्दा में जिला प्रशासन की सँयुक्त टीम ने छापेमारी करके 3 ओवरलोड ट्रकों को किया सीज
पैलानी।चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेन्दा चौकी के पास आज जिला प्रशासन की सयुंक्त टीम ने छापेमारी टीम करके 3 ओवरलोड ट्रकों को किया सीज।बता दें कि बाँदा जनपद के बालू के भंडारण से ओवरलोड ट्रक चिल्ला थाना क्षेत्र से पड़ोसी जनपद में जा रहे हैं।जिससे राजस्व की हानि हो रही हैं।जिसको देखते हुए बाँदा के जिलाधिकारी अनुराग पटेल के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता,सीओ सदर सत्य प्रकाश शर्मा,आरटीओ तथा चिल्ला थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह की टीम में आज छापेमारी करके 3 ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर सीज किया।वही अचानक से सँयुक्त टीम को देखकर ट्रक चालकों में हड़पम्प मच गया।वही कई ऐसे भी ट्रक चालक दिखे जो वही पर अपने ट्रकों को छोड़कर भाग गए।
यूपी आजतक बांदा ब्यूरो मदन गुप्ता की रिपोर्ट

More Stories
लखीमपुर खीरी2जून2026*3 साल के बच्चे के गले में फंसा 5,रू का सिक्का, डॉक्टरों ने बिना चीरा लगाये निकाला बाहर
लखनऊ2जून2026*मोहनलालगंज के बेटे ऋषिकांत ने उत्तराखंड में राज्य कर अधिकारी बन बढ़ाया प्रदेश का मान
कौशाम्बी2जून2026*भीषण गर्मी के चलते मधु प्रिंटिंग प्रेस की ओर से लोगों को पिलाया गया शरबत*