जोधपुर27सितम्बर* कुड़ीभगतासनी में रीट परिक्षार्थियों को निशुल्क भोजन पानी की व्यवस्था*
जोधपुर कुड़ी भगतासनी शाहपुरा स्कूल व जीडी में कॉलेज में रीट की परीक्षा के लिए , आए हुए करीब 800 विद्यार्थियों ,मेवाड़ा कलाल समाज बंधुओं के लिए रहने की और भोजन की व्यवस्था और सभी के लिए पानी पीने की व्यवस्था श्री नेमीचंद जी मेवाड़ा कुड़ी और सरपंच सुरेंद्र मेवाड़ा व अशोक मेवाड़ा ने की, सहयोग में डा.गोपाल लाल दवे , राष्ट्रीय अध्यक्ष बालाजी, हेल्प लाईन, जोधपुर बजरंग सैना जिलाध्यक्ष महेन्द्र खन्डेलवाल सहित अनेक ने सेवा दी। रिपोर्टर मनीष मेहता, चेतन चौहान
जोधपुर मे दी रीट परीक्षार्थीयो को बेहतरीन सुविधा
जोधपुर :-आज जोधपुर मे रिट परीक्षा मे शास्त्री नगर मे पार्षद नरेश चंद्र जोशी की तरफ से, कई परीक्षा केन्द्रों के पास बने पार्क शनि मंदिर मेरिज पेलेस सामुदायिक भवनों मे परीक्षार्थियों के लगेज बैग समान व वाहन रखाने व साथ आए परिजनों के विश्राम व चाय नास्ते की व्यवस्था की गई
भारी संख्या मे आए सभी परीक्षार्थी व साथ आये परिजनों ने माननीय मुख्यमंत्री जी श्रीमान अशोक गहलोत साहब को परीक्षार्थी के लिए सभी सेंटर पर बेहतरीन , निशुल्क आने जाने की बस व्यवस्था व उत्कर्ष संस्थान के सहयोग से, सभी सेंटर पर निशुल्क भोजन पैकेट पानी बोतल व दान दाताओं के सहयोग से पानी केम्पर, चाय नाश्ता व सभी इंद्रा रसोई घर में निशुल्क भोजन करने का प्रबंध पूरी सुरक्षा कराने हेतु धन्यवाद दिया व जोधपुर शहर की अपणायत व सेवा देखकर सभी खुश होकर गए ।
पार्षद नरेश जोशी ने सभी सहयोगीयो एडवोकेट विजय शर्मा , नगर निगम ,पुलिस विभाग की पुरी टीम का ह्रदय से आभार कर धन्यवाद दिया , जिन्होंने दो दिन तक कड़ी मेहनत कर सेवा दि व साथ मे एक निवेदन पर सामुदायिक भवन पार्क शनि मंदीर प्रदान करने पर सेवा समितियो का भी धन्यवाद दिया , जिन्होंने इस सेवा कार्य मे आगे बढ़ चढ़ कर सहयोग प्रदान किया ।
जोधपुर की बेटी बनी इंटरनेशनल अचीवमेंट इंडिया अवार्ड 2021-22 की ब्रांड एंबेसडर बनी कोमल भाटी से स्पेशल मुलाकात

More Stories
सुल्तानपुर2जून2026*सराहनीय कार्य महिला थाना जनपद सुलतानपुर*
लखनऊ2जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
महोबा 02जून2026*चरखारी में किसान की भूमि पर जबरन बाउंड्री बनाने का आरोप, न्याय की गुहार