कौशाम्बी22जुलाई26*सीमा पर लगे वीर जवानों के कारण ही हम और हमारा देश सुरक्षित है और हम चैन की नींद सोते हैं–डॉ संगीता सिंह*
*शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह पीजी कॉलेज में पूर्व सैनिको ने मनाया कारगिल विजय दिवस*
*जिला अध्यक्ष सूबेदार मदन सिंह ने कारगिल युद्ध के बारे में आंखों देखा हाल बताया*
*कौशाम्बी*.शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह स्मारक पी जी कालेज कोईलहा में पूर्व सैनिक कल्याण समित जनपद कौशाम्बी के तत्वावधान मे एवं प्रधानाचार्य डॉ संगीता सिंह की सहभागिता मे 22 जुलाई दिन बुधवार को कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर मदन सिंह ने किया पूर्व सैनिक कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष सूबेदार मदन सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि डॉक्टर राजीव श्रीवास्तव,विशिष्ठ अतिथियों एवं वीर नारियों को माला एवं अंगवस्त्र भेट कर स्वागत किया गया।कालेज के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ संगीत कला एवं कारगिल युद्ध को नाटक मंचन करके प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर मदन सिंह अपने संबोधन में कालेज स्टाफ छात्रों ,पूर्व सैनिकों एवं मेहमानों का स्वागत अभिनंदन किया इसके साथ ही कहा कि आज हमारे देश के इतिहास का सबसे गौरव शाली एवं प्रेरणादायक दिन है हमारे सैनिकों ने दुर्गम चोटियो पर पाकिस्तानी सैनिकों घुसपैठियों कारगिल युद्ध में खदेड़ कर झंडा फहराया इस करवाई में सेना ने जो अदम्य साहस दिखाया था वह भुलाया नही जा सकता अपने जान की कुर्बानी देने वाले शहीदों के याद में यह कारगिल विजय दिवस मनाया गया है और सभी शहीद सैनिकों श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी कालेज की प्रधानाचार्या डा संगीता पटेल ने सभी पूर्व सैनिकों और शहीद पूर्व सैनिकों के परिवारजनों को शुभकामनाएं और बधाई दी।कार्यक्रम का शुभांरभ पूर्व सैनिक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष कारगिल युद्ध विजेता सूबेदार मेजर मदन सिंह सहित तमाम पूर्व सैनिकों ने कालेज में बने शहीद कैप्टन विजय सिंह के स्मारक पर माला अर्पण कर किया।जिला अध्यक्ष सूबेदार मदन सिंह ने कारगिल युद्ध के बारे में आंखों देखा हाल बताया । उन्होंने अपने संबोधन में कहा हर साल पूरे देश भर में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के द्वारा युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है जो सशस्त्र बलों की ताकत और दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करता है।कालेज की प्रधानाचार्या डा संगीता पटेल ने कहा की सीमा पर लगे वीर जवानों के कारण ही हम और हमारा देश सुरक्षित है और हम चैन की नींद सोते हैं इसीलिए देश के सभी लोग वीर जवानों और उनके परिवार वालो का सम्मान करें।इस मौके पर तमाम सैनिक ने हिस्सा लिया मौके पर सूबेदार मेजर मदन सिंह सूबेदार फूल सिंह,सूबेदार सुरेश सिंह,सूबेदार बड़े लाल,सूबेदार मेजर शिव करन,फ्लाइंग आफिसर राम सिंह,नायब सूबेदार भैया लाल ,कैप्टन अंजनी कुमार सिन्हा कैप्टन प्रमोद शुक्ला कैप्टन शिवहरे,हवलदार विनोद कुमार,हवलदार अमृत लाल सूबेदार धनराज नायक नन्कू सिंह,हवलदार फूल सिंह ,हवलदार नरेंद्र सिंह, हवलदार अशोक कुमार,वारंट अफसर महेंद्र सिंह,सूबेदार संजीव चौरसिया,सूबेदार मेजर रविन्द्र सिंह कैप्टन कैलाश आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
भागलपुर22जुलाई26*ईशीपुर बाराहाट थानान्तर्गत एक विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध करते हुए एक अपराधी गिरफ्तार।
नई दिल्ली22जुलाई26*अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO
रीवा22जुलाई26*रीवा कृषि विभाग में बड़ी कार्रवाई: संभागीय कार्यालय के स्टेनोटाइपिस्ट अजय मिश्रा निलंबित*