रीवा22जुलाई26*नशे के खिलाफ मैदान में उतरी रीवा पुलिस: खेलों के जरिए युवाओं को दिया नई सोच का संदेश*
*’नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह ने विजेताओं को किया सम्मानित*
रीवा। युवाओं को नशे की गिरफ्त से दूर रखकर खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से रीवा पुलिस ने “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत जिलेभर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। रीवा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह अभियान युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने और नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है, जबकि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ जीवन का आधार बनते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
अभियान के तहत केवल जिला मुख्यालय ही नहीं, बल्कि थाना मनगवां, थाना गोविंदगढ़ तथा टीआरएस कॉलेज, रीवा में भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में युवाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभागियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए खेलों से जुड़ने और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
रीवा पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत जिलेभर में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रमों एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य युवाओं में सकारात्मक सोच, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है, ताकि आने वाली पीढ़ी को नशे की बुराई से बचाते हुए एक सशक्त एवं नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।

More Stories
भागलपुर22जुलाई26*ईशीपुर बाराहाट थानान्तर्गत एक विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध करते हुए एक अपराधी गिरफ्तार।
कौशाम्बी22जुलाई26*सीमा पर लगे वीर जवानों के कारण ही हम और हमारा देश सुरक्षित है और हम चैन की नींद सोते हैं–डॉ संगीता सिंह*
नई दिल्ली22जुलाई26*अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO