October 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 24 अक्टूबर 26*तिंदवारी के तेरही माफी मोड़ पर जलभराव और गड्ढों से हाइवे पर जाम, हादसे का खतरा*

बांदा 24 अक्टूबर 26*तिंदवारी के तेरही माफी मोड़ पर जलभराव और गड्ढों से हाइवे पर जाम, हादसे का खतरा*

बांदा 24 अक्टूबर 26*तिंदवारी के तेरही माफी मोड़ पर जलभराव और गड्ढों से हाइवे पर जाम, हादसे का खतरा*

यूपी आज तक बांदा से ब्यूरो सुनैना निसाद की रिपोर्ट

*बांदा।* तिंदवारी नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत तेरही माफी मोड़ के पास सड़क की बदहाली के चलते नाला जाम और जलभराव हो गया है। हाइवे पर पानी भर जाने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
इस मार्ग से आने-जाने वाले राहगीर, स्कूली बच्चे, स्कूली वाहन, रोडवेज बस, मोटरसाइकिल, कार, ई-रिक्शा, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य वाहनों को इसी जलभराव और गड्ढों के बीच से निकलना पड़ रहा है। कई बार छोटे-बड़े वाहन पलटने की कगार पर पहुंच जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ रही है।

*चेयरमैन ने ईओ पर लगाया लापरवाही का आरोप*
इस संबंध में नगर पंचायत तिंदवारी की चेयरमैन सुधा साहू ने बताया कि उन्होंने कई बार बरसात के समय सड़क पर भरे पानी को पम्पसेट के द्वारा बाहर निकलवाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समस्या की जानकारी ईओ लल्लनराम यादव को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन ईओ जानबूझकर लापरवाही कर रहे हैं, जिसके चलते समस्या बनी हुई है। उन्होंने मांग की कि ईओ को तिंदवारी नगर पंचायत से हटाया जाए ताकि जनमानस की समस्याओं का समाधान हो सके। चेयरमैन ने बताया कि तेरही माफी मोड़ से लगभग 2 किलोमीटर तक छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

जानकारी मिलने पर दोपहर में ईओ मौके पर पहुंचे और समस्या को देखकर बिना कुछ बताए चले गए।
स्थानीय लोगों राजेंद्र द्विवेदी, संदीप गुप्ता, प्रकाश, रामप्रकाश प्रजापति, गुड्डू, युसुफ खान, रजनीश सहित अन्य ने बताया कि जलभराव और गड्ढों के कारण स्कूली वाहन, रोडवेज, एम्बुलेंस, ई-रिक्शा, कार, मोटरसाइकिल आदि के पलटने का भय बना रहता है।
लोगों ने प्रशासन से सड़क की शीघ्र मरम्मत और जलभराव के स्थायी समाधान की मांग की है।

Taza Khabar