पंजाब26अप्रैल*10 किलो चूरा पोस्त सहित पकड़े गए ट्रक चालक सेवक सिंह को जेल भेजा
अबोहर, 26 अप्रैल (शर्मा/सोनू) : सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी गुरविंद्र सिंह, सबइंस्पैक्टर साहब सिंह, एएसआई मिलख राज ने 10 किलो चूरा पोस्त सहित पकड़े गए ट्रक चालक सेवक सिंह को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी गुरविंद्र सिंह, सबइंस्पैक्टर साहब सिंह, एएसआई मिलख राज गांव भागू की तरफ जा रहे थे कि राजस्थान की ओर से आ रहे ट्रक को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली तो ट्रक ड्राईवर से 10 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान गुरेसेवक सिंह पुत्र गुरमेल सिंह वासी बठिण्डा रोड श्रीमुक्तसर साहिब के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज कर न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।
फोटो : 2 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 19 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ खास खबरें
कौशाम्बी 19 मार्च 26*डायट में आईसीटी प्रशिक्षण के पंचम सोपान का समापन*
जयपुर19 मार्च 26*अजमेर में रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, खेत में बने गोदाम व घर से 512 गैस सिलेंडर जब्त,