जयपुर19 मार्च 26*श्रीगंगानगर में बॉर्डर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा पकड़ा, 11 आरोपी गिरफ्तार*
जयपुर:* श्रीगंगानगर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिला पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के नेतृत्व में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए हथियारों के बड़े जखीरे का खुलासा किया है. इस अभियान के दौरान कुल 9 अवैध पिस्टल, 5 अतिरिक्त मैगजीन और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. साथ ही एक कार को जब्त कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
एसपी हरिशंकर ने बताया कि जिले में बढ़ते अपराधों की रोकथाम और अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को तोड़ने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस को इनपुट मिले थे कि बॉर्डर क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोग हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर अलग-अलग टीमों का गठन कर कार्रवाई की गई. सबसे पहले गजसिंहपुर थाना क्षेत्र के गांव 3FFB थांदेवाला निवासी रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 315 बोर की पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए. इसके बाद श्रीकरणपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए वार्ड-07 निवासी बिलू ग्रोवर के 20 वर्षीय पुत्र अर्ज ग्रोवर को एक पिस्टल और एक अतिरिक्त मैगजीन सहित पकड़ा गया.

More Stories
कानपुर देहात 12अगस्त26*रनिया में ओवरब्रिज को लेकर आक्रोश! विधायक से लोगों ने पूछे सवाल
बांदा 12 अगस्त 26*कृषि उन्नति में युवा कृषि स्नातकों की महत्वपूर्ण भूमिका*
बांदा 12 अगस्त 26*सेंट मैरी स्कूल की छुट्टी में सड़क बन जाती है ‘पार्किंग जोन’, जाम में फंसते हैं बच्चे और एंबुलेंस*