कौशाम्बी 19 मार्च 26*डायट में आईसीटी प्रशिक्षण के पंचम सोपान का समापन*
*कौशाम्बी की धरा पर शिक्षा और तकनीक का संगम*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में प्राचार्य निधि शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित दो दिवसीय सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण का पांचवां अध्याय गुरुवार को अपनी पूर्णता को प्राप्त हुआ। यह केवल एक प्रशिक्षण नहीं,बल्कि कौशाम्बी के शिक्षा जगत में एक नव-विहान की पदचाप है।प्राचार्य निधि शुक्ला ने ज्ञान और विज्ञान के समन्वय पर बल दिया। उन्होंने कहा,शिक्षक वह दीपक है जो स्वयं जलकर दूसरों को आलोकित करता है,और वर्तमान युग में तकनीक वह घी है जो इस ज्योति को और अधिक प्रखर बनाएगी।उन्होंने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए उन्हें आधुनिक संसाधनों से लैस होने के लिए प्रेरित किया।प्रशिक्षण के मुख्य प्रशिक्षक डॉ.ओम प्रकाश सिंह एसआरजी ने शिक्षकों के भीतर की जिज्ञासा को प्रज्वलित किया। उन्होंने अत्यंत सूक्ष्मता से तकनीक के मर्म को समझाया,वहीं सहायक प्रशिक्षक सुनिष्ठा प्रजापति ने अपनी सहजता और कुशलता से डिजिटल जटिलताओं को सरलता में परिवर्तित कर दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी शिक्षक सूर्यबली विनय जैसे शिक्षकों ने सहभागिता और नवाचारी सोच से सत्र को जीवंत बना दिया। इसे व्यवस्थित करने में नोडल प्रभारी नरेंद्र कुमार की भूमिका रही।डिजिटल नवाचार के अंतर्गत आई-प्रेप का उद्घोष हुआ तो कार्यशाला का केंद्र बिंदु ‘आई ऐप रहा,जिसे शिक्षा के क्षेत्र में एक ‘कल्पवृक्ष’ के समान प्रस्तुत किया गया। डॉ.ओम प्रकाश सिंह और सुनिष्ठा प्रजापति ने इसके विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला

More Stories
नई दिल्ली11अगस्त26*आयुष्मान भारत के नियमों का उल्लंघन करने वाले 2359 अस्पतालों को लिस्ट से हटाया, 1200 अस्पताल निलंबित*
New Delhi 11 August 2026*Today TODAYS TOP NEWS*
नई दिल्ली11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*