पंजाब26अप्रैल*बहू पर कातिलाना हमला करने वाले ससुर को जेल
अबोहर, 26 अप्रैल (शर्मा/सोनू) : नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, सीडफार्म चौकी के प्रभारी हरमेश कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने बहू पर कातिलाना हमला करने वाले जरनैल सिंह पुत्र जगतार सिंह वासी पक्का सीडफार्म अबोहर को आज पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, सीडफार्म चौकी के प्रभारी हरमेश कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने बहू पर कातिलाना हमला करने वाले जरनैल सिंह पुत्र जगतार सिंह वासी पक्का सीडफार्म अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की थी। आरोपी को न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार सुनीता रानी पत्नी गुरमीत सिंह निकट काली माता मंदिर सीडफार्म अबोहर के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 68, 22.04.23 भांदस की धारा 307, 323, 324 के तहत ससुर जरनैल सिंह पुत्र जगतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो : 1, पुलिस पार्टी व आरोपी ससुर।

More Stories
*बाँदा 4 जुलाई 26*में निकाली गई पौधों की बारात*।
बांदा4 जुलाई 26* जाली भारतीय मुद्रा का संचरण करने वाले 25 हजार रुपए के इनामियां वांछित मुख्य अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
अयोध्या4जुलाई26*तहसील रुदौली में खतौनी पर आदेशों के अमलदरामद में देरी से नाराज़ अधिवक्ता उपजिलाधिकारी से मिले