पंजाब26अप्रैल*60 बोतलें अवैध शराब मामले में लाल सिंह बरी
अबोहर, 26 अप्रैल (शर्मा/सोनू) : अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश रूबीना जोसन की अदालत में 60 बोतलें अवैध शराब आरोपी लाल सिंह पुत्र जंग सिंह वासी खड़ा लुभाना थाना हिंदुमल कोट जिला गंगानगर राजस्थान के वकील संदीप बजाज ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर थाना खुईयांसरवर व सरकारी वकील ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट संदीप बजाज की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए लाल सिंह को सबूतों के अभाव में बरी किया।
मिली जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर पुलिस ने लाल सिंह के खिलाफ मुकदमा नं. 111, 6.8.20 को एक्साईज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। लाल सिंह ने अपने वकील के माध्यम से अदालत में पेश हुए। अदालत ने उसे सबूतों के अभाव में बरी किया।
फोटो: 4 लाल सिंह व एडवोकेट संदीप बजाज। फाईल फोटो।

More Stories
गोरखपुर/लखनऊ29अगस्त 26*सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की समीक्षा।
सहारनपुर 29अगस्त 26राष्ट्रीय खेल दिवस पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित…
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त 26 *पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आज लगेगा मेगा रोजगार मेला*