पंजाब22अक्टूबरअबोहर ट्रैफिक प्रभारी ने बिना नंबरी व बिना दस्तावेजों के काटे चालान
अबोहर, 22 अक्तूबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, एसपी हैडक्वाटर मनविंद्र सिंह, डीएसपी अबोहर गुरविंद्र सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी क्राईम एंड वूमैन गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ट्रैफिक प्रभारी भूपिंद्र सिंह ने अपनी पुलिस पार्टी के साथ बस स्टैंड जैन नगरी रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। जहां पर उन्होंने बिना नंबरी, बिना दस्तावेज वाले मोटरसाईकिलों के चालान काटे। उन्होंने बताया कि शहर में बढ़ रही चोरी व छीना झपटी की घटनाओं को देखते हुए नाकाबंदी की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने वाहनों पर नंबर प्लेट जरूर लगवाएं व अपने दस्तावेज साथ रखें व पुलिस का सहयोग करें।
फोटो:1, नाकाबंदी कर चालान काटती पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपूर नगर १३ फरवरी २६ * बसपा नेता के भतीजे की संदिग्ध हालात में मौत, काकादेव थाना क्षेत्र में हड़कंप
कानपुर नगर, दिनांक 13 फरवरी, 2026*रेलवे समपार संख्या-80 पर अनुरक्षण कार्य हेतु 15 से 17 फरवरी तक यातायात रहेगा बंद
कानपुर नगर13फरवरी 26*शैक्षणिक सत्र से पहले अभियान चलाकर बनाया जाए 0-5 आयु वर्ग के बच्चों का आधार:डीएम